1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बीच बाजार डांस कर रही थी लड़की, तभी पकड़ ले गई पुलिस, आगे जो हुआ वह आपको इस पोस्ट से पता चल जाएगा

बीच बाजार डांस कर रही थी लड़की, तभी पकड़ ले गई पुलिस, आगे जो हुआ वह आपको इस पोस्ट से पता चल जाएगा

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की सार्वजनिक जगह पर डांस करते हुए रील बनाने के दौरान फंस जाती है। लड़की का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हो रहा है।

लड़की को पुलिस पकड़कर ले जाती हुई- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA लड़की को पुलिस पकड़कर ले जाती हुई

रील बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक जा रहे हैं। लोगों की रील्स वायरल हो जाएं इसलिए अधिकतर लोग पब्लिक प्लेस पर रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। हाल में कुछ ऐसा ही एक लड़की ने भी करना चाहा। लेकिन वह ऐसा कुछ कर पाती तभी लड़की को पुलिस ने पकड़ लिया। फिर आगे जो हुआ वह लड़की ने अपने पोस्ट में बताया। लड़की का यह वीडियो पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

लड़की को साथ ले गई पुलिस

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की रील बनाने के लिए बाजार में पहुंची हुई है। वह बीच बाजार जैसे ही रील बनाने के लिए अपना डांस शुरू करती है। वैसे ही उस लड़की को पुलिस ने पकड़ लिया और उसे साइड में आने को कहा। वायरल हो रहे इस वीडियो में डांस कर रही लड़की का नाम नंदिनी है। जो बीच बाजार अपने डांस वीडियो को शूट कर रही थी। तभी एक महिला पुलिस उसके पास आई और उसके डांस को रोक दिया। महिला पुलिस ने लड़की को अपने साथ चलने का इशारा किया। जिसके बाद लड़की अपना डांस बंद कर उस महिला पुलिस के पीछे-पीछे चल पड़ी। लड़की के साथ आगे क्या हुआ उस बारे में लड़की ने वीडियो में कमेंट कर बताया है। 

क्यों ले गई पुलिस, लड़की ने बताई वजह

लड़की ने बताया कि उस महिला पुलिस ने उसे अपने साथ ले जाकर उससे कहा कि वह इस सार्वजनिक स्थान पर डांस करते हुए रील ना बनाए। लड़की के इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और करीब 20 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी जताई है। जहां कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए पुलिस के इस कदम को बिल्कुल सही ठहराया। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लड़की की खूब खिल्ली उड़ाई।

ये भी पढ़ें:

यहां नहीं होती चोरी! BMW की बोनट पर लड़की छोड़ गई सोने के गहने, किसी ने छुआ तक नहीं

1975 में पैदा हुई महिला, मरी 1975 में लेकिन उम्र रही 22 साल, तेज खोपड़ी वाले ही दे पाएंगे इस पहेली का सही जवाब