1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 1975 में पैदा हुई महिला, मरी 1975 में लेकिन उम्र रही 22 साल, तेज खोपड़ी वाले ही दे पाएंगे इस पहेली का सही जवाब

1975 में पैदा हुई महिला, मरी 1975 में लेकिन उम्र रही 22 साल, तेज खोपड़ी वाले ही दे पाएंगे इस पहेली का सही जवाब

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 17, 2025 10:47 pm IST,  Updated : Mar 17, 2025 10:52 pm IST

सोशल मीडिया पर पहेली से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का कुछ लोगों से ऐसी पहेली पूछते नजर आ रहा है, जिसका जवाब देने में लोगों के दिमाग की नसें ही फट गई।

पहेली पूछता लड़का- India TV Hindi
पहेली पूछता लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

पहेलियां सुलझाना हमेशा ही काफी मजेदार रहा है। जब हम छोटे थे तब अक्सर न्यूजपेपर, मैग्जीन और कॉमिक्स, जहां कहीं भी पहेलियां बुझानी होती थी, हम अपना दिमाग भिड़ाने में लग जाते थे। कई बार तो हमसे हमारे दोस्त या फिर आस-पास के लोग हमें पहेलियां सुलझाने के लिए चैलेंज करते थे। जिनमें कुछ सवाल तो इतने टेढ़े होते थे कि जवाब खोजने में सिर चकरा जाता था। फिर भी मजा तभी आता था जब पहेली सुलझाने में दिमाग की बत्ती जल जाती थी। हाल में सोशल मीडिया पर भी ऐसी ही एक दिलचस्प पहेली वायरल हो रही है। जिसे सुलझाने में लोगों के दिमाग की नसें फट गईं। लेकिन आप एक बार इसे सुलझाने की कोशिश जरूर कीजिए। क्या पता आप इस पहेली को सुलझा दें।

बुझो तो जानें

तो चलिए अब आपको इस पहेली के बारे में बता देते हैं। दरअसल, इस पहेली को सुलझाने के लिए ना तो आपकी पढ़ाई काम आनी है और ना ही आपके किसी मैथ्स का फॉर्मूला। इस सुलझाने के लिए आपको सिर्फ अपने दिमाग का इस्तेमाल करना है और फिर देखिए इसका जवाब झट से आपके सामने होगा। वायरल हो रहे इस पहेली को एक लड़का राह चलते लोगों से पूछ रहा है। लड़का लोगों से पूछता है कि. "एक महिला साल 1975 में पैदा हुई और वो 1975 में मर गई लेकिन उसकी उम्र 22 साल रही, आखिर ऐसा कैसे हुआ? 

लोगों ने दिए एक से बढ़कर एक जवाब

लड़के के इस सवाल को सुनते ही लोगों का दिमाग हिल गया। लोगों को बिल्कुल भी यह समझ नहीं आया कि यह आखिर हुआ कैसे? कई लोगों ने पहेली को सुलझाने की कोशिश करते हुए लड़के को अलग-अलग जवाब दिए। किसी ने उस महिला को टाइम ट्रैवलर बताया तो किसी ने उसे सुपर वुमन बताया। वहीं, वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने इस पहेली को लेकर अपने-अपने तर्क दिए। कुछ ने कहा कि ये दो अलग-अलग महिलाएं हैं तो कुछ लोगों ने कहा कि जो महिला साल 1975 में पैदा हुई थी, हो सकता है वह कमरा नंबर 1975 में मरी हो। ये वाला तर्क काफी हद तक सही लग रहा है। इस पहेली वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @coimbatore_guru नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

यहां नहीं होती चोरी! BMW की बोनट पर लड़की छोड़ गई सोने के गहने, किसी ने छुआ तक नहीं

...तो इस वजह से पुरुष महिलाओं से कम जीते हैं, इन आदमियों का Video देख आप समझ जाएंगे पूरी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।