1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ...तो इस वजह से पुरुष महिलाओं से कम जीते हैं, इन आदमियों का Video देख आप समझ जाएंगे पूरी बात

...तो इस वजह से पुरुष महिलाओं से कम जीते हैं, इन आदमियों का Video देख आप समझ जाएंगे पूरी बात

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 17, 2025 06:44 pm IST,  Updated : Mar 17, 2025 06:45 pm IST

आमतौर पर पुरुष, महिलाओं की तुलना में कम जीते हैं, इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो इस बात की पूरी तरह से पुष्टि करते दिख रहा है।

जंगली जानवरों की तरह इंसानों ने धारण किए वेशभूषा- India TV Hindi
जंगली जानवरों की तरह इंसानों ने धारण किए वेशभूषा Image Source : SOCIAL MEDIA/X/@THEFIGEN_

अगर आप पढ़े-लिखे होंगे तो आपने यह बात कभी ना कभी जरूर सुनी होगी कि पुरुष, महिलाओं की तुलना में कम जीते हैं। इसके कई कारण हैं। अगर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो इसके लिए मुख्यत: आनुवंशिक, व्यवहारिक और जैविक अंतर शामिल है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के मुताबिक, एक कारण आपको इस वीडियो में भी देखने को मिल जाएगा। इस वीडियो को अगर आप पूरा देखेंगे तो आप समझ जाएंगे कि आखिर पुरुष, महिलाओं की तुलना में कम क्यों जीते हैं। 

खतरों के खिलाड़ी नहीं बल्कि कोच हैं ये लोग

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लोग शेरों की जीवनशैली का अध्ययन करने के लिए जंगल में गए हुए हैं और उनका वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं। उनमें से एक शख्स शेर की खाल पहने हुए दिख रहा है। शख्स अपने हाथों में एक सेल्फी स्टिक भी लिए हुए है और शेरों के पास जाकर उनका वीडियो अपने कैमरे में कैद करते हुए दिख रहा है। इसी बीच कुछ शेर उस पर हमला भी कर देते हैं। लेकिन वह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में कामयाब हो जाता है। इतने से भी जब उसका पेट नहीं भरता तो अगले ही पल वह एक पेड़ पर चढ़ जाता है और उन शेरों को फिर से अपने कैमरे में रिकॉर्ड करने लगता है। 

शेर के बच्चों ने नकली जेब्रा के कर दिए चिथड़े

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि दो अन्य लोग जेब्रा का वेशभूषा धारण किए जंगल में घूम रहे जेब्रा के एक झुंड में शामिल हो जाते हैं और उनके साथ ही दौड़ने लगते हैं। थोड़ी दूर आगे जाते ही जेब्रा बने उन दोनों शख्स पर शेर के बच्चे हमला कर देते हैं और उनके जेब्रा वाले पोशाक को टुकड़े-टुकड़े कर देते हैं। गनीमत रही कि इस हमले में उन दोनों शख्स की जान बाल-बाल बच गई और वे दोनों वहां से रफूचक्कर हो गए। इधर, शेर के बच्चों के जबड़े में जेब्रा के पोशाक का जितना भी हिस्सा आया, वह उसे अपना शिकार समझ उसे लेकर दौड़ते हुए दिखे। यह खतरनाक वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है।

इस खौफनाक वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 14 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 1 लाख 43 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान में भी एलन मस्क! सोशल मीडिया पर छाया पाकिस्तानी शख्स का वीडियो

जहां IITian रुकता है वहां से बिहारी जुगाड़ शुरू होता है, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।