1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शेरनी मां को बुलाने के लिए नन्हे शेर ने लगाई दहाड़, क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

Video: शेरनी मां को बुलाने के लिए नन्हे शेर ने लगाई दहाड़, क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 05, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Jan 05, 2025 07:01 pm IST

सोशल मीडिया पर जंगल की दुनिया से जुड़ा एक बेहद मनमोहक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी के पीछे चलते हुए उसका बच्चा आवाज देकर उसे बुलाने की कोशिश करता है। जिस अंदाज में वह अपनी मां को आवाज देता है, उसे देख लोग उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए।

नन्हे शेर की क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग- India TV Hindi
नन्हे शेर की क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ बेहद ही खौफनाक तो कुछ हैरान कर देने वाले। कभी-कभी जंगल से जुड़े कुछ ऐसे भी वीडियो सामने आ जाते हैं। जिन्हें देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक नन्हे शेर की क्यूटनेस और अटखेलियों पर लोगों का दिल फिदा हो गया। जंगल के इस छोटे से प्रिंस की शरारत और उनकी क्यूटनेस देखने के बाद लोगों का दिन बन गया। 

नन्हे शेर की क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी जंगल में मस्त अपनी धुन में चली जा रही होती है। पीछे-पीछे उसका बच्चा भी आ रहा होता है। जब शेरनी कुछ दूर आगे निकल जाती है। तब उसका बच्चा अपनी मां को पीछे से आवाज लगाने लगता है। नन्हा शेर अपने छोटे-छोटे कदमों से अपनी मां की ओर बढ़ते चला जाता है और फिर उसे दहाड़ते हुए बुलाता है। जिस अंदाज में वह नन्हा शेर अपनी मां को आवाज देता है, उस वक्त उसकी क्यूटनेस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उस पर अपना दिल हार बैठे।

वीडियो पर लोगों ने लुटाया अपना प्यार

इस शानदार पल को जंगल घूमने गए कुछ पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @laurent_samila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने इस प्यारे से वीडियो को शेयर करने के लिए यूजर को धन्यवाद बोला तो वहीं, कई लोगों ने कहा कि इस वीडियो को देखकर उनका दिल खुश हो गया।

ये भी पढ़ें:

Video: सड़क किनारे बाइक खड़ी की और आग जलाकर सो गए पति-पत्नी, Dial 100 को सड़क पर रेंगते हुए मिला 9 माह का बच्चा

कभी जानवरों को खुदकुशी करते देखा है? अगर नहीं तो इस Video में देख लें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।