1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दर्दनाक मौत मरा मगरमच्छ, समुद्र किनारे अचेत पड़ा था शिकारी, अचानक पानी से निकली शार्क फिर जो हुआ देख सन्न रह गए लोग

दर्दनाक मौत मरा मगरमच्छ, समुद्र किनारे अचेत पड़ा था शिकारी, अचानक पानी से निकली शार्क फिर जो हुआ देख सन्न रह गए लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 14, 2025 08:24 am IST,  Updated : Feb 14, 2025 08:24 am IST

समुद्र की दुनिया बहुत ही डरावनी होती है। हाल में इसका एक खौफनाक नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मगरमच्छ का शिकार करते शार्क मछली देखी गई।

मगरमच्छ का शिकार करती शार्क मछली- India TV Hindi
मगरमच्छ का शिकार करती शार्क मछली Image Source : SOCIAL MEDIA

कुदरत का खेल भी अजीब है। यहां कब क्या करिश्मा देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। सोशल मीडिया पर अक्सर प्रकृति के ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते हैं। जिन्हें देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। जिसमें एक शिकारी जीव खुद शिकार बन गया। ये शिकारी जीव मगरमच्छ था जो पानी में रहने वाली शार्क मछली का शिकार बन गया। यूं तो कहा जाता है कि पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर कैसा। ये बात ऐसे ही नहीं कही जाती। यह इसलिए कहा जाता है क्योंकि पानी में मगरमच्छ जीतना ताकतवर और खतरनाक जीव कोई दूसरा नहीं। एक बार जो मगरमच्छ के जबड़े में आ गया। उसे मुक्ति मौत के बाद ही मिलती है। इसलिए पानी में रहते हुए कोई भी मगरमच्छ के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। वायरल हो रहा यह वीडियो डरावना और बेहद ही खौफनाक है।

शार्क ने मगरमच्छ को बनाया अपना शिकार

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ समुद्र के किनारे अचेत पड़ा है। वीडियो देख इस बात का अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है कि वह मगरमच्छ मरा हुआ है या सिर्फ बेहोशी की हालत में पड़ा  है। समुद्र किनारे पड़े इस मगरमच्छ पर एक शार्क मछली की नजर चली जाती है। अचानक मगरमच्छ के पास पानी में हलचल हुई और अगले ही पल शार्क अपना मुंह बाहर निकाले उस मगरमच्छ की गर्दन दबोच लेती है। मगरमच्छ को झपटते ही शार्क मछली उसे खींचकर पानी के लहरों में ले जाती है और फिर उसे नोचना-खसोटना शुरू कर देती है। एक दफा तो वीडियो में मगरमच्छ की कटी गर्दन भी देखने को मिली। जिसके बाद मगरमच्छ का आधा शरीर पानी में तैरता नजर आया। शार्क बार-बार उस मगरमच्छ पर हमला करते रहती है। 

वीडियो पर लोगों ने कुछ ऐसे दी अपनी प्रतिक्रिया

इस भयानक और खौफनाक वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे डेढ़ करोड़ लोगों ने देखा और 89 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- क्या मगरमच्छ मरा हुआ था या फिर आराम फरमा रहा था। दूसरे ने लिखा- अब तक का सबसे खौफनाक और दर्दनाक शिकार।

ये भी पढ़ें:

ये कला हर किसी के पास नहीं होती है, ताई का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

Work From Car: लैपटॉप ऑन करके कार चलाती दिखी महिला, Video हुआ वायरल तो हुई कार्रवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।