1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यहां नहीं होती चोरी! BMW की बोनट पर लड़की छोड़ गई सोने के गहने, किसी ने छुआ तक नहीं

यहां नहीं होती चोरी! BMW की बोनट पर लड़की छोड़ गई सोने के गहने, किसी ने छुआ तक नहीं

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 17, 2025 08:46 pm IST,  Updated : Mar 17, 2025 08:46 pm IST

दुनिया के कई देशों में चोरी की घटनाएं ना के बराबर होती हैं। इन देशों के लोग चोरी का ख्याल अपने मन में कभी नहीं लाते। इसी चीज को साबित करने के लिए एक लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

लड़की का यह वीडियो हो रहा वायरल- India TV Hindi
लड़की का यह वीडियो हो रहा वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

चोरी की घटनाएं इतनी आम है कि आए दिन देश-दुनिया में हर रोज चोरी के लाखों रिपोर्ट दर्ज होते हैं। अधिकतर लोगों का मन इतना मैला हो चुका है कि लोग महंगे समान देखते ही उसे चुराने के बारे में सोचने लगते हैं। ऐसे लोगों की नजरों के सामने अगर सोना-चांदी के जेवर दिख जाए फिर तो उन्हें चुराने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन ऐसा हर देश में संभव नहीं है, कुछ देशों में चोरी को लेकर इतने सख्त कानून हैं कि इंसान चोरी करने का ख्याल अपने मन में ला भी नहीं सकता। ऐसे देशों में खाड़ी के देश सबसे अव्वल हैं। इन देशों में चोरी को लेकर बेहद ही सख्त कानून हैं। इन खाड़ी देशों में से ही एक देश है UAE, जहां चोरी करने पर आरोपी को कड़ी सजा दी जाती है, इसलिए खाड़ी के कुछ देश दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाते हैं और उनमें UAE का नाम भी शुमार है।

आखिर दुबई कितना सुरक्षित है?

UAE देश कितना सुरक्षित हैं, इसकी जांच करने के लिए एक लड़की ने एक प्रयोग किया। जहां उसने UAE के सबसे बड़े शहर दुबई में अपने सोने के जेवर एक BMW गाड़ी पर बाहर ही छोड़ दिए। सिर्फ यह देखने के लिए कि दुबई में इन गहनों को कोई चुराता है भी या नहीं। लड़की तब हैरान रह जाती है, जब वह देखती है कि आधे घंटे तक उसके सोने के गहने-जेवरात वैसे ही BMW गाड़ी पर खुले में पड़े रहे और उन्हें किसी ने छुआ तक नहीं। 

दुबई में जो कुछ भी लड़की ने देखा वह देख हैरान रह गई

वीडियो में एक लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "आइए देखते हैं कि आखिर दुबई कितना सुरक्षित है?" इसके बाद वह अपने गले में पड़े सोने के नेकलेस के साथ-साथ अपनी सोने की अंगूठी भी रख देती है और लड़की वहां से बगल के एक ज्वैलरी शॉप में चली जाती है। अब लड़की यहां से BMW गाड़ी पर रखे सोने के जेवर को लेकर लोगों के नजरिए को ध्यान से देखती है। करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद लड़की बोलती है कि, "आधे घंटे से इन सोने के गहनों को किसी ने छुआ तक नहीं। लोग वहां से सोने के गहनों को ऐसे नजरंदाज करके वहां से निकल रहे हैं, जैसे उन्हें इस चीज से कोई फर्क ही नहीं पड़ता।"

लड़की के इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 20 लाख लोगों ने देखा और 12 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया और बताया कि UAE दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की सूची में दूसरे पायदान पर है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान में भी एलन मस्क! सोशल मीडिया पर छाया पाकिस्तानी शख्स का वीडियो

जहां IITian रुकता है वहां से बिहारी जुगाड़ शुरू होता है, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

...तो इस वजह से पुरुष महिलाओं से कम जीते हैं, इन आदमियों का Video देख आप समझ जाएंगे पूरी बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।