1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'सावधान शादी वाले घर में सोना मना है!' बारातियों ने आधी रात को होटल में काटा गदर, मौज-मस्ती देख उछल पड़ेंगे, Video Viral

'सावधान शादी वाले घर में सोना मना है!' बारातियों ने आधी रात को होटल में काटा गदर, मौज-मस्ती देख उछल पड़ेंगे, Video Viral

Shaadi Ka Video: सोशल मीडिया पर शादियों के कई वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं जिसमें बारातियों को मौज-मस्ती करते हुए दिखाया जाता है। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Punjabi dance video, Punjabi dance video viral, Punjabi family dance on marriage- India TV Hindi
Image Source : IG/@SIM_RAN_TO_PUNIT होटल में नाचते बारातियों का समूह।

Shaadi Ka Video: शादी जीवन का वो खूबसूरत लम्हा होता है जिसे दूल्हा और दुल्हन दोनों हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि आजकल शादियों के एक-एक पल को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के इवेंट्स रखते हैं। हालांकि, इस दौरान बारातियों का काम होता है कि शादी वाले घर को खुशनुमा बनाए रखते हुए पूरे परिवार का एन्जॉयमेंट कराना। इस जिम्मेदारी को परिवार के लोग खूबसूरती से निभाते भी हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बारातियों ने आधी रात को होटल में गदर काट दिया। सभी लोगों ने इतना जोरदार डांस किया कि अन्य बारातियों को भी जबरन बिस्तर छोड़कर मौज-मस्ती में शामिल होना पड़ा। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sim_ran_to_punit और @p_for_punit नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'शादी वाला घर है सोना मना है!' इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सिख परिवार के लड़के होटल की गैलरी में बड़ा सा साउंड सिस्टम लेकर आते हैं और जोरों से गाना बजाना शुरू कर देते हैं। तभी कमरों में सो रहे अन्य बाराती नींद से जाग जाते हैं और कुछ तो बिस्तर पर लेटे-लेटे ही डांस शुरू कर देते हैं। ये सब देख धीरे—धीरे बाकी कमरों के लोग भी जश्न में शामिल हो जाते हैं। हाथ में मेहंदी रचाए हुए घर की सभी महिलाएं अपने जबरदस्त डांस से फ्लोर को आग लगा देती हैं। इसी बीच भाई-बहन समेत पूरा परिवार खुशी से झूमता हुआ दिखाई देता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखकर इस पर प्रतिक्रिया दी है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'हमेशा एक अंकल समय से पहले ही तैयार रहता है, थाटा पहनकर और सारी शादी में घूमता हुआ।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'बस यही बात मुझे सरदारों की बहुत अच्छी लगती है हर वक्त खुश दिखते हैं मुझे।' तीसरे यूजर ने लिखा है कि, 'पंजाबी परिवारों की खूबसूरती।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मेरे परिवार में इसी बात पर कलेश हो जाएगा।' पांचवे यूजर ने लिखा कि, 'केवल पंजाबी ही ऐसा कर सकते हैं और इसे समझ सकते हैं।'  
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-
वाह ! इसे कहते हैं शाही फेयरवेल, सोने की पालकी से विदा की गईं ये IAS अफसर, Viral हो रहा इनका Video 
 

'सावधानी हटी दुर्घटना घटी !' रेलवे पुलिस ने सबक सिखाने के लिए महिला के साथ किया ऐसा प्रैंक, तुरंत वायरल हो गया VIDEO