A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अजगर ने झट से निगल लिए दो बड़े-बड़े मेंढक, हालत हुई इतनी खराब कि तुरंत करनी पड़ी उल्टी

अजगर ने झट से निगल लिए दो बड़े-बड़े मेंढक, हालत हुई इतनी खराब कि तुरंत करनी पड़ी उल्टी

अगर शिकार बहुत बड़ा हो या सांप की शारीरिक स्थिति ठीक न हो, तो वह उसे पचा नहीं पाता। ऐसी स्थिति में सांप उल्टी कर देता है, ताकि वह अपने शरीर को नुकसान से बचा सके।

मेंढकों को निगलते हुए सांप- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@COBRA_LOVER_SURAJ मेंढकों को निगलते हुए सांप

बरसात के मौसम में हरियाली के साथ-साथ जंगली जीव भी काफी एक्टिव हो जाते हैं। इधर-उधर इन जीवों को आराम से घूमते हुए देखा जा सकता है। सावन की फिजाओं में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक अजगर ने अपनी भूख के चक्कर में दो बड़े-बड़े मेंढकों को निगल गया, लेकिन लालच में उसकी हालत इतनी पतली हो गई कि उसे उल्टी करनी पड़ी। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह नजारा सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।

दो-दो मेंढकों को निगल गया अजगर

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अजगर दो बड़े मेंढकों को निगल गया है। सांप ने पहले एक मेंढक को निगला और फिर बिना रुके झट से दूसरे मेंढक को भी गटक लिया। लेकिन जल्द ही अजगर को अपनी इस हरकत का खामियाजा भुगतना पड़ा और कुछ ही देर बाद ही अजगर की हालत बिगड़ने लगी। खुद की हालत बिगड़ती देख उसने दोनों मेंढकों को उल्टी कर बाहर निकाल दिया। वीडियो देख कहा जा सकता है कि शायद दोनों मेंढक उसके पेट के लिए बहुत भारी पड़ गए थे।

वीडियो देख खड़े हो गए लोगों के रोंगटे

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “यह देखकर तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए! अजगर को इतना लालच नहीं करना चाहिए था।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “अजगर ने सोचा, दो मेंढक तो बस नाश्ता है, लेकिन पेट ने कहा, बस कर भाई, इतना नहीं पचेगा!” कई लोगों ने इसे प्रकृति का एक अनोखा सबक बताया, जो यह सिखाता है कि हर जीव की अपनी सीमाएं होती हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसे इंस्टाग्राम पर @cobra_lover_suraj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

जब मर्द प्यार में होता है तो वो कुछ ऐसा होता है! एक ही महिला से 42 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर भी नहीं मानी हार, 43वीं बार जीत ले गया दिल की बाजी

चलती ट्रेन में दरवाजे पर खड़े यात्रियों को छड़ी मार रहे थे लड़के, वायरल वीरों का Reel देख RPF ने दिखाई Real Power