1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सलामत रहे ये भाईचारा! दोस्त को पिटते देख लड़ाई में कूद गया लड़का, दोनों ने मिलकर छुड़ाए सामने वाले के छक्के

सलामत रहे ये भाईचारा! दोस्त को पिटते देख लड़ाई में कूद गया लड़का, दोनों ने मिलकर छुड़ाए सामने वाले के छक्के

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दोस्ती का जज्बा साफ नजर आ रहा है। जहां एक दोस्त अपने यार को मुसीबत में देख तुरंत उसकी मदद के लिए उस जंग में कूद पड़ता है।

दोस्त को बचाने के लिए बीच लड़ाई में कूद पड़ा लड़का- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA दोस्त को बचाने के लिए बीच लड़ाई में कूद पड़ा लड़का

दोस्त अगर आपका एक भी ऐसा हो, जो आपके हर सुख-दुख में साथ देता हो तो समझ लीजिए आप अपने जीवन की अधिकतर लड़ाई जीत चुके हैं। एक सच्चा दोस्त आपको कभी मुसीबत में नहीं छोड़ सकता। आपकी हर मुसीबत उसके लिए भी एक मुसीबत है। ऐसी ही दोस्ती का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो दोस्तों की जोड़ी ने दोस्ती की ऐसी मिसाल पेश की कि लोगों ने उन्हें दुआ देते हुए कहा कि इन दोनों दोस्तों का ये भाईचारा हमेशा सलामत रहे।

दोस्त को मुसीबत में देख बीच लड़ाई में कूद पड़ा लड़का

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल की छुट्टी के बाद दो बच्चे आपस में लड़ बैठते हैं। उन दोनों में से एक लड़का दूसरे को मारते नजर आ रहा है। ऐसे में मार खा रहे लड़के का दोस्त दूर खड़ा  देख रहा होता है, जैसे ही उसने अपने दोस्त को पिटते हुए देखा वैसे ही वह अपनी साइकिल छोड़ अपने दोस्त को बचाने दौड़ पड़ा। लड़का अपने दोस्त को पिटते देख बिना देर किए उस लड़ाई में कूद पड़ता है, और फिर मारने वाले लड़के को पिटना शुरू कर देता है। दोस्त की हिम्मत से मार खा रहे लड़के में भी ताकत आ जाती है और दोनों मिलकर सामने वाले छात्र की जमकर धुनाई कर देते हैं।

एक्शन और दोस्ती के जज्बे ने पलट दिया सारा खेल

वीडियो में एक्शन और दोस्ती के जज्बे को भी बखूबी दिखाया गया है। वीडियो काफी फिल्मी भी लग रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूल की छुट्टी के बाद एक लड़का किसी दूसरे लड़के से पिटता नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा जैसे वह इस मुसीबत में अकेला फंस गया है। तभी इस सीन में उसके दोस्त की एंट्री होती है। मार खा रहे लड़के का दोस्त बिना कुछ सोचे-समझे सामने वाले पर टूट पड़ता है। जिसके बाद दोनों दोस्त मिलकर इतनी तेजी और ताकत से उस लड़के पर जवाबी हमला करते हैं कि सामने वाला उनके सामने पस्त हो जाता है। कुछ ही सेकेंड में स्थिति पलट जाती है।

लोगों ने दोस्ती की तारीफ की

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @trends_culture.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर मजाकियां अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे बच्चों के होते पाकिस्तान को कश्मीर चाहिए। दूसरे ने लिखा- इन भाइयों की दोस्ती हमेशा सलामत रहे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Video: शादी पर दुल्हन ने अपनी बहन से जो कहा, वह सुन खड़े हो गए लोगों के कान

सावधानी हटी, भूसा घटी! भरे हुए ट्रक से गिरा चारा तो लूटने दौड़े लोग, Video हुआ वायरल