A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : रेलवे स्टेशन पर नकली सांप से प्रैंक करने वाले युवक को देख भड़के लोग, कार्रवाई की करने लगे मांग

Video : रेलवे स्टेशन पर नकली सांप से प्रैंक करने वाले युवक को देख भड़के लोग, कार्रवाई की करने लगे मांग

Snake Prank Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक को नकली सांप लेकर प्रैंक करते हुए देखा जा सकता है जिसे देख लोग काफी भड़क गए।

Snake Prank Video, Mathura Railway Station Video, Aaj Ka Viral Video : नकली सांप से प्रैंक करने वाले- India TV Hindi
Image Source : X/ @NALANDA_INDEX नकली सांप लेकर प्रैंक करता शख्स।

Snake Prank Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो देखते ही लोगों के गुस्से को भड़का रहा है। वीडियो मथुरा रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां एक युवक ने मजाक के नाम पर खतरनाक प्रैंक कर दिया। उसने एक रस्सी से बंधे नकली सांप (खिलौना) को अपने पीछे-पीछे खींचते हुए प्लेटफॉर्म पर घुमाया। भीड़भाड़ वाले स्टेशन पर अचानक सांप दिखते ही यात्रियों में दहशत फैल गई। लोग चीखते-चिल्लाते हुए भागने लगे, कई महिलाएं और बच्चे डर के मारे कांप उठे। कुछ यात्री तो सामान फेंककर भागे, जबकि अन्य ने युवक को घेर लिया।

एक्स पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को एक्स पर @Nalanda_index नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि, 'यह वायरल सांप प्रैंक वीडियो मथुरा रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां एक युवक रस्सी से बंधी सांप जैसी आकृति को घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई और अनावश्यक व्यवधान और जोखिम पैदा हो गया। रेलवे परिसर के अंदर इस तरह की लापरवाही भरी हरकतें मजाकिया नहीं बल्कि खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना हैं। इस तरह के व्यवहार से भगदड़ या दुर्घटनाएं आसानी से हो सकती हैं। हम कमेंट्स में उसकी फेसबुक आईडी का लिंक शेयर कर रहे हैं। रेलवे प्रशासन से त्वरित और सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।' 

'उस पर मामला दर्ज होना चाहिए'

जैसे ही सांप वाली शरारत का वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने उस युवक पर जमकर गुस्सा जताया। एक यूजर ने लिखा कि, “बिल्कुल बकवास। सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने के लिए उस पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए।” दूसरे ने लिखा कि, "मुझे आश्चर्य है कि कम से कम एक व्यक्ति ने उसे क्यों नहीं पीटा।" तीसरे ने कहा कि, “यह कंटेंट नहीं है, यह आपराधिक लापरवाही है। भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर सांप से जुड़ा मज़ाक करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।” तीसरे ने कहा कि, "रेलवे स्टेशनों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सांपों से जुड़े मजाक करके व्यूज और लाइक्स हासिल करने वाले लोग एक दिन किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।"  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

Video : भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां साल में सिर्फ 2 ही ट्रेन आती हैं; नाम सुनकर यकीन नहीं होगा