1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : शादी के बीच 10 मिनट में ऑर्डर लेकर पहुंचा डिलीवरी ब्वॉय, वायरल वीडियो पर कंपनी ने किया रिएक्ट

Video : शादी के बीच 10 मिनट में ऑर्डर लेकर पहुंचा डिलीवरी ब्वॉय, वायरल वीडियो पर कंपनी ने किया रिएक्ट

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में एक डिलीवरी ब्वॉय को 10 मिनट में ऑर्डर लेकर शादी में पहुंचाते हुए देखा गया।

Swiggy Instamart Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News In Hindi- India TV Hindi
Image Source : IG/@DIAMOND_CLOUDS_.__ शादी में ऑर्डर लेकर पहुंचा डिलीवरी ब्वॉय।

Viral Video : भारतीय शादियों में कई ऐसे मोमेंट आते हैं जो कि पल भर में वायरल हो जाते हैं। ऐसे मोमेंट लोगों को याद काफी ज्यादा हंसाते हैं या​ फिर उनको चकित कर देते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों चर्चा में है। इस वीडियो में इंस्टामार्ट डिलीवरी पार्टनर को एक समारोह में सीधे घुसकर इमरजेंसी ऑर्डर पहुंचाते हुए दिखाया गया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें डिलीवरी ब्वॉय मेहमानों के बीच से रास्ता बनाते हुए पैकेज सौंपता है, जिसे तुरंत मंडप की ओर ले जाया जाता है जहां पुजारी और परिवार के सदस्य बैठे होते हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @diamond_clouds_.__ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के मंडप में पूजा सामग्री रखी हुई है। मगर, अचानक पता चलता है कि हवन में प्रयुक्त होने वाली लकड़ियां गायब थीं। पुजारियों, मेहमानों और अनुष्ठानों के पहले से ही चल रहे होने के कारण, घबराहट समारोह को बाधित कर सकती थी। इसके बजाय, किसी ने 10 मिनट में किराने का सामान पहुंचाने वाली सेवा, स्विगी इंस्टामार्ट पर तत्काल ऑर्डर दिया। कुछ ही सेकंड बाद डिलीवरी ब्वॉय आ गया और तुरंत ही सबकी समस्याओं का समाधान किया। 

कंपनी ने दिया जवाब 

जैसे ही वीडियो तेजी से वायरल हुआ, कंपनी के मजाकिया जवाब ने इसे और भी मजेदार बना दिया। कंपनी ने लिखा 'और कुछ चाहिए?' 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

इस वीडियो के वीडियो वायरल होते ही इसे 80 लाख से अधिक बार देखा गया और 96,000 से अधिक लाइक मिले। सैकड़ों यूजर्स ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए अपने विचार साझा किए। एक यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में लिखा, "आप लोग कमाल के हैं... तो अब हम शादी की ज़रूरतों के लिए भी आपकी सेवाएं ले सकते हैं।" दूसरे ने लिखा कि, "ऐसा सिर्फ और सिर्फ भारत में ही होता है।" एक् और यूजर ने लिखा कि, "देखिए हमारी 10 मिनट की डिलीवरी और डिलीवरी बॉय कितने उपयोगी हैं।" 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
28 अक्षरों वाला भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन, पूरा नाम लेने में जुबान लड़खड़ा जाएगी; जान लें नाम 
 

कभी सोचा है, स्कूल बस का रंग पीला ही क्यों होता है; वजह सुनकर दिमाग हिल जाएगा