Viral Video: बच्चों की शारीरिक और मानसिक वृद्धि के लिए आजकल स्कूलों में कई प्रकार की एक्टिविटी कराई जाने लगी हैं। ऐसी ही एक्टिविटी डांस की है जिसके लिए अब स्कूलों खासतौर पर एक पीरियड बनाया जाता है जिसमें बच्चे तनावमुक्त होकर एन्जॉय कर सकें। ऐसे कई वीडियोज आपने भी सोशल मीडिया पर देखे होंगे जिसमें बच्चे टीचर्स के साथ मजे से डांस करते हुए दिखाई पड़ते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों वायरल हुआ है जिसमें टीचर बच्चों से एक्टर रणवीर सिंह के गाने पर डांस करा रहा है। इस वीडियो में टीचर की एनर्जी जबरदस्त है जिसे देखने के बाद बच्चे भी उसी एनर्जी से डांस करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे उछल-कूदकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर छा गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tarun_sir_dance__wale नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें टीचर फिल्म रामलीला के गाने 'राम जी चाल देखो' पर बच्चों को डांस कराते हुए दिख रहे हैं। उनके स्टेप्स देखकर बच्चे उन्हें फॉलो करने की कोशिश भी कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने टीचर की खूब तारीफ की है। इस पर एक यूजर ने लिखा कि, 'तनावमुक्त होने के लिए हर स्कूल में ऐसा होना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'हमारे टाइम में तो टीचर की एंट्री होते ही. बस थप्पड़ और लाते की बरसात होती थी।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मेरे स्कूल में जो सबसे ज्यादा चिंतित था वही अच्छा शिक्षक मन जाता था।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'हमारे समय क्यों नहीं थे ऐसे शिक्षक।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें-
Viral Video: '10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है!' वायरल ट्रेंड पर क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने बनाया मजेदार VIDEO
ढोलक-मंजीरे से शख्स ने बना दी iPhone की देसी Ringtone, सुनते ही झूमने लगेंगे आप, देखें Viral Video