1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नहर में बह रही थी थार, दो भाइयों ने कांच तोड़कर अंदर फंसे परिवार को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में किया रेस्क्यू

नहर में बह रही थी थार, दो भाइयों ने कांच तोड़कर अंदर फंसे परिवार को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में किया रेस्क्यू

सोशल मीडिया पर वायरल यह घटना मानवता और साहस की एक जीती-जागती मिसाल है, जहां दो भाइयों ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक परिवार की मदद की और उन्हें जीवनदान दिया।

परिवार वालों की जान बचाते दोनों भाई- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA परिवार वालों की जान बचाते दोनों भाई

असल जिंदगी में हीरो वही होते हैं जो बिना सोचे-समझे दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं और उन्हें मुसीबत से बाहर निकाल ले जाते हैं। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, लेकिन गनीमत रही कि इस अनहोनी को रोकने के लिए दो लड़के देवदूत बनकर घटनास्थल पर पहुंच गए और मुसीबत में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रेस्क्यू करने पहुंचे दो भाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चलती थार नहर में जा गिरी। जिसके बाद दो भाइयों ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ से उसमें फंसे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह रेस्क्यू किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन से कम नहीं था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लोकल लोगों ने भी बहुत मदद की। वायरल वीडियो में यह बताया जा रहा है कि एक थार जीप, जिसमें एक परिवार सवार था, अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। तेज बहाव और गहरे पानी के बीच कार धीरे-धीरे डूबने लगी। वहीं, गाड़ी में फंसे लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन आसपास मौजूद लोग घबराहट के मारे कुछ समझ नहीं पा रहे थे। तभी दो भाई बिना वक्त नहर में कूद पड़े और थार पर चढ़ गए। थार का कांच बंद होने के कारण परिवार बाहर नहीं निकल पा रहा था। भाइयों ने तुरंत कांच तोड़ा और एक-एक करके परिवार के सभी सदस्यों को थार से बाहर निकाला।

लोगों ने भाइयों की बहादुरी की तारीफ की

इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी उन भाइयों की मदद करते दिखे। रेस्क्यू का यह पूरा नजारा किसी एक्शन फिल्म के सीन से कम नहीं था। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में भाइयों को कार का कांच तोड़ते और परिवार को सुरक्षित निकालते देखा जा सकता है। वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये भाई तो रियल लाइफ के सलमान और अक्षय हैं।" दूसरे ने लिखा, "ऐसे लोग असली हीरो हैं, जिन्हें सैल्यूट करना बनता है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

पसंदीदा औरत के साथ-साथ पसंदीदा बाइक भी हो फिर तो क्या ही कहने, बुड्ढों के कबीर सिंह का Video हुआ वायरल

शादी में स्टेज पर तमाशा दिखाने लगा शख्स, सिर से मारकर फोड़ा नारियल, दुल्हन का रिएक्शन हो गया वायरल