स्टंट वाले एक से एक खतरनाक वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। कई बार तो इन वीडियो में ये भी देखा जाता है कि कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक के पीछे बैठाकर खतरनाक स्टंट करते दिखता है। हाल में एक ऐसे ही स्टंटबाज का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक के पीछे बैठाकर बड़ी खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहा है। वहीं, उसकी गर्लफ्रेंड भी बेखौफ होकर अपने प्रेमी के साथ बाइक राइड का मजा ले रही है। पीछे युवक के दोस्त उसके खतरनाक स्टंट के वीडियो को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं।
बाइक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहा है। पीछे उसकी गर्लफ्रेंड भी बैठी हुई है। युवक कभी बाइक का अगला पहिया हवा में उठाता है (व्हीली), तो कभी खतरनाक ढंग से बाइक को इधर-उधर लहराते हुए चला रहा है। आमतौर पर ऐसे स्टंट्स देखकर लोग डर जाते हैं, खासकर अगर वे बाइक के पीछे बैठे हों। लेकिन इस वीडियो में पीछे बैठी लड़की बड़ी आराम से बाइक पर अपने बॉयफ्रेंड से चिपक कर बैठी रही और बाइक राइड का भरपूर मजा लेती रही। राइड के दौरान ना तो वह डरी, न घबराई बल्कि पूरे मजे के साथ इस खतरनाक राइड का लुत्फ उठाती नजर आई। उसका बेखौफ अंदाज और चेहरे पर बनी मुस्कान ने वीडियो को और भी शानदार बना दिया।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक स्टंटमैन ने अपने अकाउंट @mascote_grau से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। जहां कुछ लोग लड़की की हिम्मत और उसके बिंदास अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लड़की में तो डर नाम की चीज ही नहीं है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह मजा नहीं, जान का जोखिम है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
बच्चों ने कार से मचाया तांडव, गली में खड़ी बाइकों को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ हादसे का Video
'बाबा का ढाबा' तो याद है न? ढाबे पर पहुंचे शख्स ने कहा- हाफ प्लेट लगाओ, दद्दु ने जो किया वह देख घूमा लोगों का दिमाग