1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चीता ही कह दे भाई! नदी किनारे आराम फरमा रहा था मगरमच्छ, घात लगा बैठे चीते ने कर दिया अटैक

चीता ही कह दे भाई! नदी किनारे आराम फरमा रहा था मगरमच्छ, घात लगा बैठे चीते ने कर दिया अटैक

प्रकृति कितनी अनप्रेडिक्टेबल और रोमांचक है, वह आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिल सकता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @animal.safaris नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

मगरमच्छ का शिकार करते हुए तेंदुआ- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA मगरमच्छ का शिकार करते हुए तेंदुआ

जंगल की दुनिया अपने-आप में खतरनाक और रोमांचक होती है, जिसमें कभी शेर की दहाड़, कभी चीते की रफ्तार, तो कभी मगरमच्छ की चुपके से चली गई चाल और हर एक कदम पर शिकार का खतरा, ये सब इस दुनिया को और भी ज्यादा खतरनाक बनाते हैं। हाल में जंगल से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि नदी किनारे चैन की बंसी बजा रहा एक मगरमच्छ अचानक चीते के निशाने पर आ गया और चीते ने मौका मिलते ही सीधे उस पर हमला बोल दिया। आइए इस वायरल वीडियो में देखते हैं कि कैसे एक शिकारी खुद शिकार बन गया।

चीते ने मगरमच्छ पर किया हमला

वायरल वीडियो की शुरुआत होती है एक शांत नदी के किनारे से, जहां एक मगरमच्छ बड़े आराम से अपने शिकार का मजा ले रहा है और नदी किनारे आराम फरमा रहा है। बड़ी ही सुकून भरी जिंदगी गुजर रही थी लेकिन जंगल में सुकून की गारंटी कौन ही लेता है? अचानक से झाड़ियों में घात लगाए बैठा एक चीता ऊपर से नदी में छलांग लगा देता है और मगरमच्छ पर झपट पड़ता है। चीते के अटैक से मगरमच्छ ऐसे उछलता है जैसे उसे जोर से कोई बिजली का झटका लगा हो। मगरमच्छ खुद को चीते के चंगुल से छुड़ाने की बहुत कोशिश करता है। लेकिन चीते की रफ्तार और फुर्ती के आगे उसकी एक नहीं चलती। आखिरकार मगरमच्छ बेचारा चीते का शिकार बन जाता है। चीता उसे अपने जबड़े में दबोचकर नदी से घसीटते हुए बाहर ले जाता है।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

इस रोमांचक वीडियो को इंस्टाग्राम पर @animal.safaris नामक पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। इस वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स से कमेंट बॉक्स भी भर चुका है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो जंगल का WWE लग रहा है! चीते ने मगरमच्छ को ऐसा सरप्राइज दिया कि उसकी नींद ही उड़ गई।" दूसरे ने लिखा, "जंगल की दुनिया बहुत ही क्रूर है।" तीसरे ने लिखा, "चीते ने मगरमच्छ के होम ग्राउंड पर उसे पटखनी दे डाली।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

पसंदीदा औरत के साथ-साथ पसंदीदा बाइक भी हो फिर तो क्या ही कहने, बुड्ढों के कबीर सिंह का Video हुआ वायरल

शादी में स्टेज पर तमाशा दिखाने लगा शख्स, सिर से मारकर फोड़ा नारियल, दुल्हन का रिएक्शन हो गया वायरल