A
Hindi News वायरल न्‍यूज बस करो बहन! लड़की ने कर दी अश्लीलता की सारी हदें पार, सरेराह बाइक की टंकी पर बॉयफ्रेंड संग लिपट कर बैठी

बस करो बहन! लड़की ने कर दी अश्लीलता की सारी हदें पार, सरेराह बाइक की टंकी पर बॉयफ्रेंड संग लिपट कर बैठी

स्थानीय लोग और प्रशासन इस बात पर जोर दे रहे हैं कि रामगढ़ताल जैसे सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनाए रखने के लिए ऐसी घटनाओं पर तुरंत अंकुश लगाया जाए।

बाइक पर बॉयफ्रेंड संग लिपटकर बैठी युवती- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT बाइक पर बॉयफ्रेंड संग लिपटकर बैठी युवती

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल क्षेत्र में चलती बाइक पर एक कपल के रोमांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक की टंकी पर बैठाकर रामगढ़ताल क्षेत्र में घूमता नजर आ रहा है, जिसमें दोनों कथित तौर पर अश्लील मुद्रा में थे। इस घटना का वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए दिए आदेश

वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यूपी पुलिस ने 22 अगस्त 2025 को एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने गोरखपुर पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया। पोस्ट में यूपी पुलिस ने इसे "रोमियो और जूलियट का बाइक सीक्वल" करार देते हुए कहा, "इस बार क्लाइमेक्स में प्रेम गीत की जगह भारी भरकम चालान होगा। सुरक्षित ड्राइव करें, नियमों का पालन करें, ताकि आपकी प्रेम कहानी लंबी चले।"

पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं सामने

गोरखपुर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिख रही बाइक के नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थान पर अश्लील व्यवहार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि, गोरखपुर से इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें आपराधिक गतिविधियों और सामाजिक मर्यादा के उल्लंघन के कई मामले सामने आ चुके हैं। 

ये भी पढ़ें:

एक बाइक पर सवार पूरा परिवार, पीछे बैठीं दो बीवियां, उसके पीछे बंधी गाड़ी पर दिखी आधे दर्जन बच्चों की टोली

भाग-भाग, डी के बोस, डी के बोस, डी के बोस..., बीच रास्ते जंगल में गैंडे ने दौड़ाया तो शख्स ने बैक गियर में भगाई जीप