1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपने प्यार पर इस लड़की को है पूरा भरोसा, मौत के कुंए में बॉयफ्रेंड की बाइक पर चिपक कर बैठी और की रोमांचक सैर

अपने प्यार पर इस लड़की को है पूरा भरोसा, मौत के कुंए में बॉयफ्रेंड की बाइक पर चिपक कर बैठी और की रोमांचक सैर

एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर मौत के कुंए में पहुंच गया। जहां उसने उसे अपनी बाइक पर बैठाकर एक रोमांचक सैर कराई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।

मौत के कुंए में बाइक पर एडवेंचरस ट्रिप- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA मौत के कुंए में बाइक पर एडवेंचरस ट्रिप

लड़के अक्सर अपनी प्रेमिका को घूमाने के लिए पार्क, रेस्टोरेंट या फिर सिनेमा हॉल लेकर जाते हैं। जहां वे एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। लेकिन एक लड़के ने ऐसा ना कर अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के कुंए में लेकर पहुंच जाता है। जहां वे अपनी गर्लफ्रेंड को एक रोमांचक राइड पर ले जाता है। लड़के और उसकी गर्लफ्रेंड का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मौत के कुंए में गर्लफ्रेंड को कराया सैर

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के कुंए में लेकर पहुंचा हुआ है। लड़की उसके पीछे उसकी बुलेट बाइक पर उससे चिपक कर बैठी हुई है। ऐसे में लड़का अपनी प्रेमिका को पीछे बैठाकर उस मौत के कुंए में बाइक से चक्कर लगाने लगता है। इस दौरान लड़की उसे जोर से पकड़कर उसके पीछे दुबकी बैठी रहती है। ऐसे में लड़की के चेहरे पर खौफ साफ तौर पर देखा जा सकता है। इधर, लड़का अपनी बुलेट को फुल स्पीड में दौड़ा रहा होता है। मौत के कुंए में कुछ राउंड लगाने के बाद लड़का धीरे-धीरे अपनी बाइक को नीचे जमीन पर ले आता है और नीचे खड़ी कर देता है। नीचे जमीन पर आने के बाद लड़की के चेहरे पर मुस्कान आई और उसने राहत की सांस ली। 

गर्लफ्रेंड के साथ फुल कॉन्फिडेंस में नजर आया लड़का

वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम अजहरुद्दीन अंसारी है और वह एक स्टंट बाइक राइडर है। उसने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @rider_stunt_boy से शेयर किया है। पीछे बाइक पर बैठी उसकी गर्लफ्रेंड है। जो कैमरे की तरफ देखते हुए कभी अपना मुंह छुपा रही तो कभी मुस्कुरा रही है। उधर, लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फुल कॉन्फिडेंस में नजर आ रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

रात को बतियाने के लिए बाबू ने दिया था फोन, इस्तेमाल के बाद लड़की छिपाती थी ऐसी जगह कि पता लगाना हो जाए मुश्किल

दरवाजे के बाहर खड़ा था मगरमच्छ, हलक में आ गई मालकिन की जान, फिर कुत्ते ने जो किया वह देख दिल हो जाएगा खुश