1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका की बेरहमी से कर दी हत्या

प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका की बेरहमी से कर दी हत्या

एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात का वीडियो सड़क पर लगे CCTV में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रतिकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतिकात्मक फोटो

मुंबई के नज़दीक वसई में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या का लाइव वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना आज सुबह करीब 8:30 बजे वसई ईस्ट चिंचपाड़ा इलाके की बताई जा रही है। जिस लड़की का हत्या हुआ उसका नाम आरती यादव है। 20 वर्षीय आरती की हत्या उसी के बॉयफ्रेंड रोहित यादव ने बीच सड़क पर सबके सामने कर दी। घटना का वीडियो सड़क पर लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर काफी चहल-पहल है। लोग आ-जा रहे हैं। इसी बीच अचानक से लड़की का बॉयफ्रेंड दौड़कर उसके पास आता है और लोहे के ब्लेड से उसके सिर पर हमला कर देता है। आरोपी लड़की को तब तक लोहे के ब्लेड से मारते रहता है जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जब बीच सड़क पर प्रेमी अपनी प्रेमिका की हत्या कर रहा था तब वहां पर जमा भीड़ केवल मूकदर्शक बने देखती रही। कोई भी लड़की को बचाने नहीं आया। 

घटना की जांच-पड़ताल कर रही पुलिस 

फिलहाल आरोपी को वालीव पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और पुलिस घटनास्थल का पंचनामा कर रही है। पुलिस की माने तो आरोपी लड़का और लड़की दोनों पड़ोसी है। दोनों के बीच प्रेम संबन्ध था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिससे आक्रोशित प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।

(वसई से हनीफ पटेल की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

पिता की हैवानियत का हुआ खुलासा, दो साल की बच्ची को गंग नहर में फेंका; बताई हैरान करने वाली वजह

मां को गाली देने पर पोते ने की दादी की हत्या, दूसरे मामले में बेटे ने पिता को मार डाला