1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पिता की हैवानियत का हुआ खुलासा, दो साल की बच्ची को गंग नहर में फेंका; बताई हैरान करने वाली वजह

पिता की हैवानियत का हुआ खुलासा, दो साल की बच्ची को गंग नहर में फेंका; बताई हैरान करने वाली वजह

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 16, 2024 03:55 pm IST,  Updated : Jun 16, 2024 03:55 pm IST

यूपी के मेरठ जिले में एक पिता ने अपनी ही दो साल की बेटी को गंग नहर में फेंक दिया। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

पिता ने दो साल की बच्ची को गंग नहर में फेंका।- India TV Hindi
पिता ने दो साल की बच्ची को गंग नहर में फेंका। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मेरठ: जिले में एक कलयुगी पिता ने मामूली बात पर अपनी दो साल की बच्ची को गंग नहर में फेंक दिया। एक अधिकारी ने रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है। इसके अलावा आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर सरधना थाना क्षेत्र के मढियाई गांव की है। 

सीसीटीवी फुटेज में पिता के साथ दिखी बच्ची

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश बहादुर ने बताया कि पुलिस को 14 जून को सूचना मिली थी कि मढियाई गांव के सुलेमान की दो साल की बच्ची सुबह करीब आठ बजे से गायब है। इसके बाद थाना प्रभारी प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि बच्ची का पिता भी घर पर नहीं है। उन्होंने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्ची अपने पिता सुलेमान के साथ गांव से बाहर जाती दिख रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि सुलेमान की दो बच्चियां पूर्व में भी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो चुकी हैं। 

पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया

उन्होंने बताया कि इस बात का संज्ञान में लेते हुए सुलेमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस पर सुलेमान ने बताया कि उसने बच्ची को मढियाई गांव के पास गंग नहर में फेंक दिया है। एसपी ने बताया, ‘‘घटना की वजह पूछने पर उसने बताया कि उसका एक बेटा है। बच्ची और बेटा आपस में लड़ाई करते थे, इसलिए उसने बच्ची को नहर में ले जाकर फेंक दिया।’’ पुलिस अधिकारी के अनुसार सुलेमान को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। बच्ची के शव को बरामद किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। सुलेमान के खिलाफ हत्या और साक्ष्यों को छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

मां को गाली देने पर पोते ने की दादी की हत्या, दूसरे मामले में बेटे ने पिता को मार डाला

मां ने साढ़े 3 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या की, चौंका देगी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।