1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कच्चे केले घर में कैसे पकाएं वो भी बिना केमिकल, ऐसा मीठा केला तैयार होगा कि बाजार से खरीदना भूल जाएंगे

कच्चे केले घर में कैसे पकाएं वो भी बिना केमिकल, ऐसा मीठा केला तैयार होगा कि बाजार से खरीदना भूल जाएंगे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 08, 2025 07:23 am IST,  Updated : Dec 08, 2025 10:10 am IST

How To Ripen Raw Banana: केमिकल से पके केले नहीं खाना चाहते को घर में बड़ी आसानी से केले पकाए जा सकते हैं और यकीन मानिए ये केले स्वाद में बेहद मीठे होते हैं। कच्चे केले मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। इस ट्रिक से घर में कच्चे केले पका सकते हैं।

कच्चे केले घर में कैसे पकाएं- India TV Hindi
कच्चे केले घर में कैसे पकाएं Image Source : FREEPIK

आजकल फल और सब्जियों में सबसे ज्यादा मिलावट मिलने लगी है। मार्केट में बिकने वाले ज्यादातर फलों को केमिकल से पकाया जाता है। ऐसे केले बिक रहे हैं जो दिखने में हरे लगेंगे लेकिन 1 दिन बाद ही वो केले इतने पक जाएंगे कि गलने लगेंगे। कई बार केले अंदर से कच्चे निकलते हैं और ऊपर से पककर पीले दिखते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि केमिकल की वजह से केला ऊपर से तो पक जाता है लेकिन अंदर से कच्चा ही बना रहता है। पेस्टीसाइड्स का इस्तेमाल करके केला को जल्दी पकाने की कोशिश की जाती है। अगर आप ऐसे केमिकल वाले केले नहीं खाना चाहते हैं तो घर में आसानी से कच्चे केले पकाकर खा सकते हैं। बाजार से हरे कच्चे केले खरीदकर ले आएं और उन्हें बिना किसी केमिकल के घर में आसानी से पका लें। इस तरह आप केमिकल वाले केले खाने से बच जाएंगे। ये केले पूरे अंदर तक अच्छे पकते हैं और इनका स्वाद भी ज्यादा मीठा होता है। तो चलिए फटाफट जान लीजिए कच्चे केले घर में कैसे पकाएं? 

कच्चे केले घर में कैसे पकाएं (How To Ripen Raw Banana At Home)

पहला स्टेप- पेस्टीसाइड और केमिकल के बिना घर में केले पकाने के लिए आप एक दर्जन कच्चे केले खरीदकर लाएं। याद रखें केले खुले ना हो बल्कि गुच्छे यानि डंठल के साथ होने चाहिए। केले जितने मोटे होंगे उतना ही अच्छे और जल्दी पककर तैयार होंगे। इसके बाद केले के गुच्छे को 2-3 अखबार में अच्छी तरह लपेट कर तैयार कर लें। आप चाहें तो किसी और बड़े मोटे पेपर में भी केले लपेट सकते हैं। अखबार में लपेट रहे हैं तो उसकी 3-4 परत होनी चाहिए।

दूसरा स्टेप- याद रखें केले को पूरी तरह सील कर दें। इसके बाद एक बड़ी पॉलिथिन में वो केले रख दें और पॉलिथिन में गांठ लगा दें ताकि उसमें हवा ना जाए। अब केले वाली पॉलिथिन को मॉइक्रोवेव या ओवन (बिना ऑन करे) में रख दें। अगर आपके पास माइक्रोवेव या ओवन नहीं है तो आप किसी बड़े प्लास्टिक या स्टील के डब्बे में केले रख दें। जहां टेंपरेचर हल्का गर्म हो। 

तीसरा स्टेप- अब केले को मॉइक्रोवेव या ओवन या डब्बे में करीब 3 से 4 दिन रखा रहने दें। इसके बाद केले चेक करें। सामान्य तौर पर 4 दिन के अंदर केले अच्छे से पक जाते हैं लेकिन अगर लगे कि पूरी तरह नहीं पके तो एक दिन के लिए और रख दें। 

5 दिन में आपके केमिकल रहित टेस्टी, मीठे और बढ़िया पके हुए 12 केले तैयार हो जाएंगे। नेचुरल तरीके से पकने की वजह से इनमें बहुत मिठास होती है। अगली बार जब भी केले खाने हों इसी तरह पकाकर तैयार कर लें। आप जब पके हुए केले निकाल लें तो इसी पॉलिथिन में फिर से 12 केले पकने के लिए रख दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल