1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गरीबी और परेशानियों की जड़ हैं ये 4 आदतें, देवकीनंदन ठाकुर जी बोले इन्हें छोड़ते ही चमकने लगती है किस्मत

गरीबी और परेशानियों की जड़ हैं ये 4 आदतें, देवकीनंदन ठाकुर जी बोले इन्हें छोड़ते ही चमकने लगती है किस्मत

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Dec 08, 2025 07:57 am IST,  Updated : Dec 08, 2025 07:57 am IST

देवकीनंदन ठाकुर जी के अनुसार ये 4 बुरी आदतें किसी भी व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर देती हैं। अगर बर्बाद होने से बचना चाहते हैं तो इन आदतों को तुरंत ही छोड़ देना चाहिए।

Devkinandan Thakur- India TV Hindi
देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया कैसे बदल सकते हैं अपनी किस्मत Image Source : FACEBOOK

Devkinandan Thakur: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी न हो लेकिन उसके लिए सही प्रयास कम हो लोग करते हैं। जब लोगों को किसी काम में सफलता नहीं मिलती तो वो उसे अपनी किस्मत का दोष समझने लगते हैं। लेकिन हर समय किस्मत को दोष देना सही नहीं है। सफलता न मिलने का एक कारण आपकी कुछ बुरी आदतें भी हो सकती हैं। भारत के मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी के अनुसार 4 ऐसी बुरी आदतें हैं जो किसी को भी गरीब बना देती हैं। अगर गरीब नहीं होना चाहते तो इन आदतों में सुधार कर लेना चाहिए।

ये 4 आदतें बनाती हैं गरीब

  1. देर तक सोने की आदत
  2. आलस में रहने की आदत
  3. मोबाइल में लगने रहने की आदत
  4. घंटों गप शप मारने की आदत

अमीर बनना है तो अपनाएं ये आदतें

  1. जल्दी उठना कर दें शुरू
  2. हमेशा गोल पर रखें फोकस 
  3. मेहनत में न छोड़ें कोई कसर
  4. भगवान की भक्ति में लगाएं मन 
  5. मोबाइल का कम करें इस्तेमाल

कौन हैं देवकीनंदन ठाकुर जी

देवकीनंदन ठाकुर जी भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक हैं, जो श्रीमद्भागवत कथा और राम कथा के लिए जाने जाते हैं। वे निम्बार्क संप्रदाय से जुड़े हैं और विश्व भर में धार्मिक प्रवचन देते हैं। वे विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भी हैं। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक धार्मिक ब्राह्मण परिवार में हुआ है। बचपन में ही उनका मन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति की तरफ आकर्षित हो गया था। फिर अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन में उन्होंने वेद-पुराण, संस्कृत और भारतीय शास्त्रों का गहन अध्ययन किया। वे लोगों को ध्यान, सेवा, दान और धर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Aditya Mangal Rajyog: दिसंबर में मंगल-सूर्य की युति से बनेगा 'आदित्य मंगल राजयोग', 4 राशियों को बनाएगा अमीर, मिलेगी बड़ी सफलता, चेक करें अपनी राशि

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।