1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम के लिए आई बड़ी खुशखबरी, T20I सीरीज में खेलने के लिए फिट हुआ चोटिल खिलाड़ी

भारतीय टीम के लिए आई बड़ी खुशखबरी, T20I सीरीज में खेलने के लिए फिट हुआ चोटिल खिलाड़ी

 Published : Dec 08, 2025 07:03 am IST,  Updated : Dec 08, 2025 07:03 am IST

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के मैदान पर खेला जाएगा। अब इस मैच में खेलने के लिए एक स्टार खिलाड़ी फिट हो गया है।

abhishek sharma and shubman gill- India TV Hindi
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है, जिसे टीम इंडिया ने 2-1 से जीता था। अब दोनों टीमें T20I सीरीज में आमने-सामने होंगी। इससे पहले ही भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जब उपकप्तान शुभमन गिल पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और गर्दन की चोट जूझ रहे थे। अब वह टी20 सीरीज में हिस्सा लेने के लिए पूरे जोश के साथ भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं।

टी20 सीरीज में खेलने के लिए फिट हुए शुभमन गिल

बीसीसीआई ने जब टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान किया था। तब उन्होंने शुभमन गिल के लिए यह शर्त रखी थी कि उनकी टी20 सीरीज के लिए उपलब्धता BCCI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से फिटनेस क्लियरेंस के अधीन है। क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि अब वह फिट हैं, तो उनके खेलने को हरी झंडी मिल गई है। टी20 सीरीज में हिस्सा लेने के लिए ज्यादातर प्लेयर्स भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। वहीं कई खिलाड़ी रविवार सुबह चार्टर्ड फ्लाइट से विशाखापत्तनम से आए। उपकप्तान शुभमन गिल बाद में पहुंचे, क्योंकि वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में चोटिल हुए थे गिल

शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गर्दन में अकड़न हुई थी। इसी वजह से वह रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए थे। फिर आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चोटिल होने की वजह से वह दूसरे टेस्ट और पूरी वनडे सीरीज से बाहर रहे थे। वनडे में उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल ने संभाली थी। गिल ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुछ दिन बिताने के बाद फिटनेस हासिल कर ली है। मेडिकल टीम से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने CoE में पहले बल्लेबाजी और बाद में फील्डिंग की प्रैक्टिस की थी।

गिल T20I में बना चुके 800 से ज्यादा रन

शुभमन गिल मौजूदा समय में टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया के परमानेंट कप्तान हैं। इसके अलावा T20I क्रिकेट में वह उपकप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए साल 2023 में T20I क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने 33 मैचों में कुल 837 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं।

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली के लिए अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बन गई खास, पहली बार अपने वनडे करियर में कर पाए ये कारनामा

हार्दिक पांड्या टी-20 सीरीज में कर सकते हैं बड़ा कमाल, सिर्फ तीन प्लेयर्स के नाम है ये रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल