1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने अपने हाथों से ही तोड़ डाला नारियल, ताकत का यह नमूना देख लोगों ने पूछा- हाथ है या हथौड़ा

शख्स ने अपने हाथों से ही तोड़ डाला नारियल, ताकत का यह नमूना देख लोगों ने पूछा- हाथ है या हथौड़ा

हाथ से नारियल को तोड़ना कोई आसान काम नहीं। इसके लिए न सिर्फ जबरदस्त ग्रिप स्ट्रेंथ चाहिए, बल्कि सही टेक्नीक भी पता होनी चाहिए। इस शख्स ने शायद दोनों का बखूबी इस्तेमाल किया।

नारियल तोड़ पानी पीता शख्स- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA नारियल तोड़ पानी पीता शख्स

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपनी ताकत का ऐसा नमूना दिखाया कि ताकत का नया बेंचमार्क ही सेट हो गया। दरअसल, इस शख्स ने अपने नंगे हाथों से नारियल तोड़ डाला, और वो भी बड़ी आसानी से, जैसे कोई बिस्किट तोड़ता है। वीडियो में शख्स की ताकत देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। लोगों के मन में मात्र एक ही सवाल है, और वह ये कि आखिर शख्स का ये हाथ है या हथौड़ा?

एक मुक्के में शख्स ने तोड़ दिया नारियल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़े ही ठसक के साथ एक नारियल अपने हाथ में लेता है और वह उसे एक मुक्के में तोड़ डालता है। फिर वह उस नारियल का पानी निकालकर पीने लगता है। किसी अन्य व्यक्ति ने इस नजारे को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। बिना किसी औजार, बिना किसी ड्रामे के शख्स ने नारियल को अपने हाथों से दो टुकड़ों में चटका दिया। फिर बड़े ही मजे से नारियल का पानी छलकाते हुए पीने लगा। हालांकि ये शख्स न तो कोई पहलवान जैसा दिख रहा था, न ही जिम का कोई बॉडीबिल्डर था। बस, देसी ताकत के जोर पर उसने ऐसा अनोखा कारनामा कर डाला। जहां शख्स ने ऐसा नमूना पेश किया कि लोग दंग रह गए।

किसी ने कहा 'हल्क' तो किसी ने 'हथौड़ा मैन'

इस हैरतअंगेज करतब वाले वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @altu.faltu नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोग उस शख्स को 'हल्क' और 'हथौड़ा मैन' जैसे टाइटल दे रहे हैं। जहां तमाम यूजर्स ने शख्स की ताकत की जमकर तारीफ की, तो कई लोगों ने उसका मजाक भी खूब उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, "भाई, तू नारियल तोड़ रहा है या हमारा दिमाग?" दूसरे ने कहा, "हाथ है कि हथौड़ा? भाई, अगली बार पत्थर तोड़कर दिखाना।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

पसंदीदा औरत के साथ-साथ पसंदीदा बाइक भी हो फिर तो क्या ही कहने, बुड्ढों के कबीर सिंह का Video हुआ वायरल

शादी में स्टेज पर तमाशा दिखाने लगा शख्स, सिर से मारकर फोड़ा नारियल, दुल्हन का रिएक्शन हो गया वायरल