1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तेलंगाना में हुई सबसे अनोखी शादी, दो जुड़वा भाइयों ने की दो जुड़वा बहनों से शादी

तेलंगाना में हुई सबसे अनोखी शादी, दो जुड़वा भाइयों ने की दो जुड़वा बहनों से शादी

क्या आप कभी किसी ऐसी शादी में गए हैं जहां जो जुड़वा भाइयों को दो जुड़वा बहनों से विवाह करते हुए देखा हो? आप तो नहीं ही गए होंगे मगर तेलंगाना में एक ऐसी शादी हुई है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

two twin brothers married two twin sisters- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT जुड़वा भाइयों ने जुड़वा बहनों से की शादी

आपने ऐसी कई फिल्में देखी होंगी जिसमें दो जुड़वा भाई दिखे होंगे, दो जुड़वा बहनें भी दिखी होंगी मगर शायद ही आपने कभी अपनी नजरों से जुड़वा भाइयों और बहनों को देखा होगा जिन्हें देखने के बाद आप उनमें अंतर नहीं बता सकते। खैर आपने भले नहीं देखा होगा मगर तेलंगाना के कामारेड्डी जिला में रहने वाले लोगों ने जुड़वा भाइयों और बहनों को देखा और इसके साथ ही साथ उन्होंने दो जुड़वा भाइयों को दो जुड़वा बहनों से शादी करते हुए भी देखा। आइए आपको इस अतरंगी शादी के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

जुड़वा भाई और जुड़वा बहनें

कामारेड्डी जिले के माचारेड्डी मंडल के घनपुर गांव में दो जुड़वा भाई रहते हैं जिनका नाम विजय और विनय है। ये दोनों भाई बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं और अपने गांव में अपनी काफी मिलती-जुलती शक्ल के लिए जाने जाते हैं।  वहीं तड़वई मंडल के डेमी कलां गांव में दो बहने रहती हैं जिनका नाम कीर्तना और कीर्ति है। इन दोनों बहनों के चेहरे की बनावट भी एक जैसी है, जिससे कई लोगों के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है।

जुड़वा भाइयों की हुई जुड़वा बहनों से शादी

आपको बता दें कि दोनों जुड़वा भाइयों ने दो जुड़वा बहनों से शादी की और इस शादी से गांव वालों और रिश्तेदारों में बहुत उत्साह था क्योंकि ऐसा कम ही देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस शादी ने लोगों का ध्यान इसलिए खींचा क्योंकि दोनों भाई और दोनों बहनें जुड़वां थी। जब दोनों जोड़े एक साथ स्टेज पर दिखे तो वो नजारा देखने जैसा था। शादी के दौरान स्टेज पर विजय और कीर्तना एक साथ और विनय और कीर्ति एक साथ नजर आए। कई विज़िटर्स यह देखने के लिए डबल-चेक करते दिखे कि कौन कौन है, जबकि कुछ लोग बस इस अनोखे पल का मजा ले रहे थे।

घर वालों ने क्या कहा?

इस शादी को लेकर परिवार वालों ने कहा कि शादी दोनों तरफ से आपसी समझ और खुशी के साथ तय हुई। बड़ों ने कपल्स को आशीर्वाद दिया और उनके खुशहाल शादीशुदा जीवन की कामना की।

वहीं गांव वालों ने कहा कि यह इवेंट आने वाले कई सालों तक जिले की सबसे रेयर और सबसे खास शादियों में से एक के तौर पर याद किया जाएगा। एक लोकल शख्स ने कहा, 'यह पहली बार है जब हम अपनी ज़िंदगी में ऐसा कुछ देख रहे हैं। यह किसी फ़िल्म के सीन जैसा लग रहा है। हम लकी हैं कि हमने ऐसी रेयर शादी अपनी आंखों से देखी।

ये भी पढ़ें-

इस घर को 8वां अजूबा घोषित कर देना चाहिए, एक बार आप भी देखिए इसे

शादी में गए शख्स ने मैगी को लेकर ऐसा क्या कहा कि Video वायरल हो गया, आप भी देखें