A
Hindi News वायरल न्‍यूज VIDEO: शराब पीकर भंड हो गया था मालिक, तमाशा देख सांड धकेलते हुए ले गया घर

VIDEO: शराब पीकर भंड हो गया था मालिक, तमाशा देख सांड धकेलते हुए ले गया घर

वायरल वीडियो में यह देखने को मिल रहा है कि आखिर जानवर और इंसान के बीच का रिश्ता कितना गहरा हो सकता है। जैसे कि इस सांड का अपने मालिक के प्रति समर्पण और समझदारी देख लोग हैरान हैं।

मालिक को धकेलते हुए सांड घर ले जा रहा है- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA मालिक को धकेलते हुए सांड घर ले जा रहा है

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ अनोखा और मजेदार देखने को मिलता है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है, जिसमें एक सांड अपने शराबी मालिक को धक्का देकर घर ले जाता नजर आ रहा है। यह वीडियो न केवल मजेदार है, बल्कि सांड और मालिक के खूबसूरत रिश्ते को भी दिखाता है।

मालिक शराब पीकर हो गया था टल्ली

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति शराब के नशे में सड़क पर चल रहा है, लेकिन नशे की हालत इतनी ज्यादा है कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा। वहीं उसके साथ चल रहा सांड उसे अपने सिर से धक्का देकर आगे बढ़ता है। जब मालिक गिरने लगता है, तो सांड अपने सिर से उसे सहारा देता है, मानो यह उसका रोज का काम हो। इस दौरान शराबी मालिक अजीबो-गरीब हरकतें और चेहरे बनाता है। सांड की इस समझदारी और मालिक के प्रति वफादारी को देखकर लोग हैरान हैं। यह पूरा मामला ब्राजील का बताया जा रहा है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HumansNoContext नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 12 लाख लोगों ने देखा और 48 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "ब्राजील में एक बैल अपने नशे में धुत मालिक को घर ले जा रहा है।" लोग इसे देखकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह सांड तो मालिक का सच्चा दोस्त है, जो उसे सुरक्षित घर पहुंचा रहा है।” वहीं, दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, “लगता है सांड को भी मालिक की आदत पड़ गई है, रोज का यही काम है।” इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, और इसे शेयर करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

Video: केन वाली ग्रीन टी पी रही थी लड़की, आखिरी घूंट के बाद अंदर झांककर देखा तो पड़ा मिला एक चूहा

'शर्म करो, कैसे मां-बाप हो!', Reel के लिए पैरेंट्स ने बच्ची की जान डाली खतरे में, डैम की रेलिंग पर बैठा कराया स्टंट