1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'सपनों का घर बनवाएं लेकिन इनसे नहीं', ढलाई के दौरान ही भरभरा कर गिर गई छत, Video देख उड़े लोगों के होश

'सपनों का घर बनवाएं लेकिन इनसे नहीं', ढलाई के दौरान ही भरभरा कर गिर गई छत, Video देख उड़े लोगों के होश

सोशल मीडिया पर एक हादसे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक मकान निर्माण के दौरान छत की ढलाई हो रही है। अचानक से छत भराभरा कर नीचे गिर जाती है।

ढलाई के दौरान छत गिरी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ढलाई के दौरान छत गिरी

हर किसी की चाहत होती है कि वे अपने जीवन में अपने सपनों का घर जरूर बनवा सकें। लेकिन सोचिए तब क्या हो जह आपके इस सपने पर घर बनाने वाले मिस्त्री ही पानी फेर दें। कुछ ऐसा ही हुआ अपने सपनों का घर बनवा रहे शख्स के साथ। जहां छत की ढलाई के दौरान पूरी छत ही भरभरा कर नीचे गिर गई। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

ढलाई के दौरान गिरी छत

वीडियो में देखा जा सकता है कि मकान के निर्माण के दौरान छत की ढलाई हो रही है। छत ढालने के लिए मशीनों और मजदूरों को काम पर लगाया गया है। सिमेंट और गिट्टी के मिश्रण का घोल छत पर डाला जा रहा है। अचानक से छत की ढलाई को सपोर्ट करने वाली शटरिंग टूट जाती है और पूरी छत भरभरा कर नीचे गिर जाती है। छत ढाल रहे मजदूर ऊपर सरिए के ढांचे पर ही लटके रह गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अनहोनी नहीं हुई।

हो गया बहुत बड़ा नुकसान

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @5x_rohit_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 2 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- बड़े दुख के साथ हंसना पड़ रहा है। दूसरे ने लिखा- घर बनवाने वाले का तो बहुत नुकसान हो गया। तीसरे ने लिखा- इसमें कोई हंसने वाली बात नहीं है। यहां किसी का लाखों का नुकसान हो गया। 

ये भी पढ़ें:

Video: मेकअप कर ऑनलाइन क्लास लेने बैठी थीं मैडम, बच्ची ने भरी क्लास में ले ली मौज

बाप की आंखों के सामने बेटे को बस ने कुचला, रोकने के लिए दौड़ा लेकिन नहीं रोक पाया अनहोनी, हादसे का Video आया सामने