1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: मेकअप कर ऑनलाइन क्लास लेने बैठी थीं मैडम, बच्ची ने भरी क्लास में ले ली मौज

Video: मेकअप कर ऑनलाइन क्लास लेने बैठी थीं मैडम, बच्ची ने भरी क्लास में ले ली मौज

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 06, 2025 03:47 pm IST,  Updated : Feb 06, 2025 03:51 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्ची ने भरे क्लास में अपनी टीचर की मौज ले ली। वीडियो में बच्ची ने टीचर के मेकअप को लेकर खूब मजेदार टिप्पणी की।

ऑनलाइन क्लास में बच्ची ने की शरारत- India TV Hindi
ऑनलाइन क्लास में बच्ची ने की शरारत Image Source : SOCIAL MEDIA

ऑनलाइन क्लास का दौर कोरोना को और भी ज्यादा यादगार बना देता है। वह भी क्या दिन थे जब सारे स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों के बंद होने से सारे काम-काज ऑनलाइन हो गए थे। स्कूल के बच्चे ऑनलाइन क्लास लेते थे। इस दौरान टीचर्स से दूर घर पर बच्चों के मन से उनका भय निकल चुका था। बच्चे घर पर रह कर शैतानी के उस्ताद हो गए थे। ऑनलाइन क्लास के दौरान ऐसे कई शैतान बच्चों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। जिनमें वे ऑनलाइन क्लास का फायदा उठाते हुए टीचर्स की मौज लेने लगते थे और बेचारे टीचर्स दांत पीसकर रह जाते थे। वे उन बच्चों को सबक भी नहीं सिखा पाते थे। जिससे बच्चों का हौसले और भी बुलंद हो गए थे। हाल में ऐसा ही एक पुराना वीडियो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्ची ने ऑनलाइन क्लास के दौरान कैमरे के सामने मेकअप कर बैठी टीचर के खूब मजे लिए।

ऑनलाइन क्लास में बच्ची ने मैडम को कर दिया पानी-पानी

वीडियो में देखा जा सकता है कि मैडम ऑनलाइन क्लास में जुड़ चुकी हैं और बच्चों के जुड़ने का इंतजार कर रही है। एक-एक कर बच्चे जुड़ते भी जा रहे हैं। इसी दौरान एक बच्ची क्लास में जुड़ते ही मैडम को देख यह बोलने लगती है कि, "ये देखो सोशल स्टडी के नाम पर इतना सज-धज कर आई हैं। लिप्स्टिक लगाई हैं, कान का लगाई हैं, हाइलाइटर लगाई हैं, काजलों तक लगाई हैं, गोरी दिख रही हैं।" बच्ची की ये बातें सुन मैडम मुंह बना लेती हैं और चुपचाप उसकी बातें सुनते रहती हैं। इधर क्लास के अन्य बच्चे उस छात्रा की बातें सुनकर हैरान हैं और मुंह बंद कर ठहाके लगा रहे हैं।

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर लिए मजे

वीडियो देख यह पता चल रहा है कि बच्ची को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसका माइक ऑन रह गया है और उसकी बातें पूरी क्लास सुन रही है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर मैम के खूब मजे लिए हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- टीचर को कुछ समझ नहीं आ रहा कि आखिर करें तो करें क्या। दूसरे ने लिखा- कुछ भी बोलो मैम अंदर ही अंदर खुश हैं। तीसरे ने लिखा- कौन सा बच्चा बोल रहा है, मेरे को तो यह पता ही नहीं चल रहा है।

 

ये भी पढ़ें:

प्रणाम करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है, जब बैकबेंचर को स्पीच के लिए स्टेज पर भेजा गया, भाषण सुन छूट गई लोगों की हंसी

बाघ से नहीं साहब मम्मी से डर लगता है, टाइगर ने दांत से पकड़ लिया बच्चे का टी-शर्ट फिर भी सताता रहा कपड़ा फटने का भय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।