1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाघ से नहीं साहब मम्मी से डर लगता है, टाइगर ने दांत से पकड़ लिया बच्चे का टी-शर्ट फिर भी सताता रहा कपड़ा फटने का भय

बाघ से नहीं साहब मम्मी से डर लगता है, टाइगर ने दांत से पकड़ लिया बच्चे का टी-शर्ट फिर भी सताता रहा कपड़ा फटने का भय

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 06, 2025 01:45 pm IST,  Updated : Feb 06, 2025 01:45 pm IST

एक बच्चे की टी-शर्ट बाघ ने अपने दांतों से दबोच लिया फिर भी बच्चे को बाघ के बजाय अपनी मम्मी से ज्यादा डर लग रहा था क्योंकि अगर उसकी टी-शर्ट फट जाती तो उसकी मम्मी उसे बहुत मारतीं।

सांकेतिक तस्वीर (Meta AI)- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर (Meta AI) Image Source : SOCIAL MEDIA

कई बच्चों को अपनी मम्मी से बहुत डर लगता है। उन्हें हमेशा इस बात की फिक्र रहती है कि अनजाने में उनसे कोई ऐसा काम ना हो जाए जिससे उनकी मम्मी उन पर नाराज हो जाएं और घर पर उनकी क्लास लगा दें। इसी खौफ से पीड़ित एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाघ ने उस बच्चे को अपने दांतों से दबोच रखा है फिर भी उसे बाघ को छोड़ अपनी मम्मी से ज्यादा डर लग रहा है। बच्चे को इस बात की चिंता है कि अगर बाघ ने उसके कपड़े फाड़ दिए तो घर पर उसकी मम्मी उसे जान से मार डालेंगी।

Related Stories

बच्चे को बाघ ने दबोचा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा चिड़ियाघर के अंदर बाघ के बाड़े के पास बैठा हुआ था, तभी उस पर बाघ अटैक कर देता है और उसकी टी-शर्ट अपने दांतों से पकड़ लेता है। गनीमत है कि बीच में लोहे की सलाखें है, नहीं तो बाघ उस बच्चे को अपना शिकार भी बना सकता है। वहीं, बच्चा इस मोड़ पर भी उस बाघ से डरने के बजाय अपनी मम्मी से ज्यादा डर रहा है। वीडियो में बच्चे को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "प्लीज मेरी शर्ट छोड़ दे वरना मेरी मम्मा मुझे मारेंगी। छोड़ दे प्लीज मेरी मम्मा मुझे चकनाचूर कर देंगी।" बच्चा बार-बार उस बाघ से विनती कर रहा है। लेकिन बाघ उसे छोड़ने को तैयार नहीं है।

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @im_jangda_jee नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 40 लाक से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 3 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है और कहा है कि बच्चे को बाघ से नहीं बल्कि अपनी मम्मी से ज्यादा डर लगता है। वहीं कई लोगों ने बच्चे की जान को खतरे में डाल वीडियो बनाने के लिए वीडियो बनाने वाले को सजा देने की मांग की है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- कैमरा मैन ने बच्चें की जिंदगी को खतरे में डाला है, उसे सजा मिलनी चाहिए। दूसरे ने लिखा- इतिहास गवाह कभी कैमरामैन ने किसी की मदद नहीं की है। तीसरे ने लिखा- व्हाइट टाइगर को बेलन का कहर क्या होता है अभी नहीं पता।   

ये भी पढ़ें:

बंदे ने भलाई की मगर खुद के साथ बुरा हो गया, Video देख आप भी होंगे सहमत

शादी का ऐसा निमंत्रण आपको भी नहीं मिला होगा, फोटो देखकर लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।