1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: 'गन भले ही नकली हो पर कलेजा असली है', दूध पीता बालक समझ आइसक्रीम वाला कर रहा था मस्ती, बच्चे ने तान दी बंदूक

Video: 'गन भले ही नकली हो पर कलेजा असली है', दूध पीता बालक समझ आइसक्रीम वाला कर रहा था मस्ती, बच्चे ने तान दी बंदूक

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 12, 2025 10:59 am IST,  Updated : Jan 12, 2025 11:01 am IST

बच्चे के साथ आइसक्रीम वाले को मस्ती करना भारी पड़ गया। दरअसल, आइसक्रीम वाला बच्चे के हाथ से उसकी आइसक्रीम उड़ा ले गया था। इससे नाराज बच्चा उस आइसक्रीम वाले पर अपनी खिलौने वाली बंदूक तान देता है।

बच्चे ने एक मिनट में आइसक्रीम वाले को सिखा दिया सबक- India TV Hindi
बच्चे ने एक मिनट में आइसक्रीम वाले को सिखा दिया सबक Image Source : SOCIAL MEDIA

आज कल आइसक्रीम टीजिंग का एक नया ट्रेंड चल रहा है। जिसमें आइसक्रीम वाला आपको लगातार चकमा देकर आपके हाथ से आपकी आइसक्रीम उड़ा ले जाता है। लोग लाख कोशिश करते हैं अपनी आइसक्रीम को पकड़ने की लेकिन वे कभी कामयाब नहीं हो पाते आखिरकार आइसक्रीम वाला उसकी आइसक्रीम उसके हाथ से छुड़ा ले जाता है। ऐसे में कभी-कभी ग्राहक उस आइसक्रीम वाले पर नाराज भी हो जाते हैं। लेकिन इसमें नाराज होने वाली कोई बात नहीं है। आइसक्रीम वाले अपने टैलेंट से लोगों के मनोरंजन के लिए ये करतब दिखाते हैं। 

बच्चे को हल्के में ले रहा था आइसक्रीम वाला

कुछ ऐसा ही एक बच्चे के साथ भी हुआ। जब एक आइसक्रीम वाला उसके साथ टीजिंग कर रहा था तभी उसे उस आइसक्रीम वाले पर गुस्सा आ गया और उसने उस आइसक्रीम वाले पर बंदूक तान दी। इस वाकये का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने रिकार्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपनी मां के साथ आइसक्रीम का लुत्फ लेने आइसक्रीम की दुकान पर गया था। उसके एक हाथ में खिलौने वाली बंदूक थी और दूसरे हाथ में आइसक्रीम। इसी दौरान आइसक्रीम वाले भइया उसके साथ आइसक्रीम टीजिंग करने लगते हैं। यानी वे उस बच्चे को चकमा देकर उसकी आइसक्रीम उड़ा ले जाते हैं। जब बच्चा अपने हाथों से उस आइसक्रीम को गायब देखता है, तो वह एक पल के लिए डर जाता है। लेकिन जैसे ही उसे पता चलता है कि उसकी आइसक्रीम सामने खड़े आइसक्रीम वाले भइया ने ले ली है। तभी वह थोड़ा गुस्सा हो जाता है और अपने हाथ में लिए उस नकली बंदूक को आइसक्रीम वाले पर तान देता है। 

वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा उनकी हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बच्चे का यह वीडियो देख लोगों का कहना है कि भले ही बंदूक नकली है लेकिन बच्चे का कलेजा बिल्कुल असली है। वीडियो पर तमाम लोगों ने बेहद ही मजेदार कमेंट किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बच्चे को हल्के में ले रहा था आइसक्रीम वाला। दूसरे ने लिखा- बदमाश से बदमाशी नहीं मितर। तीसरे ने लिखा- शुक्र मनाओ कि गन असली नहीं थी। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। हमने यह वीडियो इंस्टाग्राम से @foofaji नाम के अकाउंट से ली है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

'ये फास्ट फूड हो सकता है आपका लास्ट फूड', वेंडर ने Coca-Cola डालकर बना दिया अंडा भुर्जी, देखें Video

चादर जितनी बड़ी बनती है दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, बनाने का Video करोडों लोगों ने देखा, आप भी देखें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।