सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है और आपको बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जिनके पास स्मार्ट फोन तो है मगर फिर भी वो सोशल मीडिया से दूर हैं। वरना आज के समय यूथ को तो छोड़ ही दीजिए, बुजुर्ग और बच्चे भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हैं। कई लोग तो इसमें से रील भी बनाते हैं और अपने अनोखे कंटेंट के कारण वायरल भी होते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आप भी तमाम वायरल वीडियो और कंटेंट देखते ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर ये सभी से अलग है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो ये दूसरों से अलग है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में नजर आता है कि एक नदी के किनारे सांड या बैल खड़ा है। उसकी सिंग में एक धागा फंसा हुआ है। एक शख्स यह देखता है और उस जानवर की मदद करने के लिए आगे बढ़ता है। वो बहुत आराम से उस धागे को निकाल देता है मगर जानवर की भलाई करना उसके लिए गलत साबित हो गया। धागा के निकलते ही वो उस आदमी पर हमला कर देता है। शख्स उस समय बच जाता है और ऐसा लगता है कि जानवर इसके बाद हमला नहीं करेगा। मगर कुछ सेकंड ही रुकने के बाद वो जोर से सिंग मारता है और आदमी पानी में जा गिरता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Memes4Grind नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरे साथ तो गलत ही हो जाता है।' वहीं वीडियो में भी लिखा है, 'कुछ अच्छा करने जाता हूं, खुद के साथ बुरा हो जाता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ज्यादा अच्छा नहीं करना चाहिए न। दूसरे यूजर ने लिखा- टूट गया मैं भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- काफी दुखद। कई यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी शेयर कर रिएक्ट किया है।
ये भी पढ़ें-
शादी का ऐसा निमंत्रण आपको भी नहीं मिला होगा, फोटो देखकर लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट
काली हो जाऊंगी... बच्ची की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, देखें Video