1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी का ऐसा निमंत्रण आपको भी नहीं मिला होगा, फोटो देखकर लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

शादी का ऐसा निमंत्रण आपको भी नहीं मिला होगा, फोटो देखकर लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 05, 2025 05:07 pm IST,  Updated : Feb 05, 2025 05:07 pm IST

एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में एक निमंत्रण का कार्ड नजर आ रहा है। आप जब उस पर लिखी बातों को पढ़ेंगे तो अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के पोस्ट देखने को मिलते हैं। कुछ पोस्ट ऐसे होते हैं जिसमें लड़ाई और जुगाड़ के वीडियो नजर आते हैं तो कुछ पोस्ट में मजेदार और हंसा देने वाली तस्वीरें दिखाई देती है। आज के समय में वो हर इंसान जो स्मार्ट फोन चलाता है, वो सोशल मीडिया पर है। आप भी शायद सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर होंगे और अगर ऐसा है तो फिर उन सभी तरह के पोस्ट को आप भी देखते ही होंगे। हर स्क्रोल के बाद कुछ नया और अलग देखने को मिल ही जाता है जिसका अंदाजा इंसान ने पहले नहीं लगाया होता है। अभी भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो में क्या है ऐसा?

आप सभी के घर पर हर साल शादी के सीजन में कई कार्ड्स आते होंगे। हर कार्ड एक दूसरे से अलग होता होगा मगर उन सभी पर एक बात सेम होती होगी कि आपको सपरिवार शादी में बुलाया गया है। मगर अभी वायरल हो रही फोटो में एक ऐसा कार्ड नजर आया जिसमें बिल्कुल उल्टा लिखा हुआ है। इस कार्ड पर किसी दीपेंद्र शुक्ला का नाम लिखा हुआ है और उसके नीचे लिखा है, 'ध्यान रहे- सपरिवार नहीं आना है।' मतलब जिसने कार्ड भेजा है, उसने साफ-साफ सपरिवार आने के लिए मना कर दिया है। आमतौर पर ऐसा कोई नहीं करता है और यही कारण है कि यह फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर laughing_train_media नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बुलाते हैं मगर जाने का नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- शुक्ला जी आपकी इतनी बेइज्जती। तीसरे यूजर ने लिखा- कोविड की वजह से। एक अन्य यूजर ने लिखा- बुलाता है भाई एक केस देखे हैं मह ऐसा। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि इसे बाद में लिखा गया है।

ये भी पढ़ें-

काली हो जाऊंगी... बच्ची की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, देखें Video

लड़की है कुछ भी कर सकती है! स्कूटी चलाती लड़की का Video देख लोग ले रहे हैं मजे, जानें क्यों

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।