1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बाप की आंखों के सामने बेटे को बस ने कुचला, रोकने के लिए दौड़ा लेकिन नहीं रोक पाया अनहोनी, हादसे का Video आया सामने

बाप की आंखों के सामने बेटे को बस ने कुचला, रोकने के लिए दौड़ा लेकिन नहीं रोक पाया अनहोनी, हादसे का Video आया सामने

 Reported By: Anurag Amitabh, Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 06, 2025 02:42 pm IST,  Updated : Feb 06, 2025 02:42 pm IST

भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में बुधवार दोपहर सिटी बस की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक दौड़कर सड़क को पार करने का प्रयास कर रहा था, तभी ये हादसा हो गया।

सिटी बस की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया- India TV Hindi
सिटी बस की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया Image Source : INDIA TV

भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में बुधवार दोपहर एक युवक सिटी बस की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक को गंभीर चोट आई है। युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। 

हादसे का वीडियो आया सामने

हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक दौड़कर सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसी दौरान एक सिटी बस आ जाती है और युवक उसके नीचे आ जाता है। सीसीटीवी में यह भी देखा जा सकता है कि एक शख्स भागते हुए युवक को रोकने की कोशिश कर रहा है लेकिन इसी दौरान युवक सड़क पर फिसल कर बस के नीचे आ जाता है और वह हादसे का शिकार हो जाता है। यह देख आस-पास मौजूद लोग बस को रोकने के लिए बस की तरफ दौड़ते हैं और बस को रोककर उस युवक को पहिये के नीचे से निकाल उसे फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाते हैं। 

सड़क पार करते समय हुआ हादसा 

हादसे को लेकर जुटाई गई जानकारी में यह बात सामने आई कि विदिशा के रहने वाले नवल कुशवाह बुधवार को अपने बेटे शिवजीत ​का चेकअप कराने के लिए भोपाल के प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर आएं थे। इलाज के बाद परिवार के अन्य सदस्य खाना खाने के लिए बाहर निकले। तभी नवल कुशवाह का बेटा शिवजीत दौड़ कर सड़क पार करने लगा। यह देख पीछे से उसके पिता उसे पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन शाहजहांनाबाद की ओर से आ रही सिटी बस शिवजीत के ऊपर चढ़ गई।

ये भी पढ़ें:

MP: 'स्कूल में लगा दिया गया है RDX, कुछ ही देर में होगा धमाका', तमिल में लिखे धमकी भरे मेल से पुलिस में हड़कंप

लक्ष्मीनारायण मंदिर में युवक ने मचाया उत्पात, मां दुर्गा की मूर्ति तोड़ी, पुजारी पर सिर फोड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।