A
Hindi News वायरल न्‍यूज हवा में उड़ते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचा छात्र, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

हवा में उड़ते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचा छात्र, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

एक गजब का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में नजर आ रहा है कि एक लड़का अपने परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए पैराग्लाइडिंग का सहारा ले रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi Image Source : INDIA TV पैराग्लाइडिंग के जरिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचा छात्र

आप सोचिए कि आप एक स्टूडेंट हैं और आज आपकी परीक्षा है मगर किसी कारण से आप थोड़ा लेट हो गए हैं। अब आपके परीक्षा केंद्र की दूरी ज्यादा है और आपके पास समय बहुत कम है। उस कम समय के अंदर ही आपको परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है वरना आपकी परीक्षा रद्द हो जाएगी तो आप क्या तरकीब लगाएंगे? जाहिर सी बात है कि आप बाइक या फिर कार के जरिए जल्द से जल्द अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का प्रयास करेंगे। लेकिन एक छात्र ने इससे अलग और बहुत हटके तरीका अपनाया है जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसे किसी पैराग्लाइडिंग पॉइंट से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि उस जगह पर कई सारे लोग मौजूद हैं। इसी बीच वहां से एक पैराग्लाइडिंग हवा में उड़ते हुए नजर आता है। वो धीरे-धीरे अपने गंतव्य की तरफ जाता नजर आता है। वीडियो में यह नजर नहीं आ रहा है कि वो कहां गया लेकिन हम आपको बताते हैं कि वो पैराग्लाइडिंग कहां पहुंचा। दरअसल एक छात्र को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देर हो रही थी तो उसने यह दिमाग लगाया है और पैराग्लाइडिंग के जरिए हवा में उड़ते हुए वो अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचा।

यहां देखें वह वायरल हो रहा वीडियो

कौन था वह छात्र?

जिस छात्र का पैराग्लाइडिंग के जरिए परीक्षा केंद्र जाने का वीडियो वायरल हो रहा है उसका नाम समर्थ महांगडे है और वो बी.कॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। वो हैरिसन फॉली पॉइंट पर एक गन्ने के जूस का स्टॉल चलाता है। उसे अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंचना था मगर पर्यटकों की भीड़ के कारण घाट से यात्रा करते हुए परीक्षा केंद्र जाने में बहुत समय लगता और उसके पास समय की कमी थी। फिर उसे पैराग्लाइडिंग के जरिए हैरिसन फॉली पॉइंट से पसारनी घाट सेक्शन होते हुए परीक्षा केंद्र तक पहुंचते हुए देखा गया।

ये भी पढ़ें-

वाह! आंटी जी ने क्या कंटेंट बनाया है, वायरल Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

महाकुंभ जाने का लास्ट ऑप्शन! यह Video हो रहा है खूब वायरल, लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट