1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महाकुंभ जाने का लास्ट ऑप्शन! यह Video हो रहा है खूब वायरल, लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

महाकुंभ जाने का लास्ट ऑप्शन! यह Video हो रहा है खूब वायरल, लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 17, 2025 08:32 am IST,  Updated : Feb 17, 2025 08:32 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग भी अपने मुताबिक रिएक्ट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप एक बात जानते ही होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है जो पहले नहीं दिखा होता है। अब इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स जैसा कोई प्लेटफॉर्म हो, हर जगह लोग वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं। जो पोस्ट बहुत यूनिक होता है और लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आपकी फीड पर भी हर रोज कई वायरल पोस्ट आते ही होंगे। अभी सोशल मीडिया पर लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे ट्रेन की ट्रैक के पास रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रैक पर एक लोडिंग वैन चल रही है। जी हां, आपने ट्रैक पर ट्रेन को चलते हुए तो खूब देखा होगा मगर इस बार वायरल वीडियो में कुछ अलग देखने को मिलेगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि जो वैन ट्रैक पर चल रही है, उसके पहिए निकाल दिए गए हैं और ट्रेन वाले पहियों को फिट कर दिया है। इसी कारण से वो वैन ट्रेन की ट्रैक पर चल रहा है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर जमकर वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @JATtilok_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'महाकुंभ जाने का लास्ट ऑप्शन क्योंकि ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है, बसों के टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं और पर्सनल गाड़ी लेकर जाएं तो पुलिस 100-150 किमी पहले ही रुकवाकर वापस भेज रहे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आईडिया तो सही है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह तो छोटी बुलेट ट्रेन लग रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- जबरदस्त जुगाड़ है। वहीं एक यूजर ने लिखा- किसी को वापस नहीं भेजा जा रहा है, अफवाह न फैलाएं। एक अन्य यूजर ने लिखा- सामने ट्रेन आ गई तो सीधा मोक्ष प्राप्ति हो जाएगी।

ये भी पढ़ें-

ये तो ऐसा लगा कि बम फूट गया! दिल्ली-NCR में भूकंप के बाद लोगों ने एक्स पर दिया रिएक्शन

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बनी जान की आफत, RPF अधिकारी ने बचाई शख्स की जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।