सांप एक ऐसा जीव है जिसे देखते ही लोगों के प्राण सूख जाते हैं। लेकिन कई लोग इन्हीं सांपों के इतने करीब होते हैं कि उन्हें अपने बच्चे के समान मानते हैं। अब इन आंटी जी को देख लीजिए। जिन्होंने बिना किसी डर के अपने हाथों में सांप को पकड़ रखा है।इतना ही नहीं आंटी के चारों तरफ सांप ही सांप दिख रहे हैं। फिर भी वे बिना डरे उन सांपों को एक पानी से भरे बर्तन में नहला रही हैं। इतना साहसिक और अनोखा नजारा देख लोग हैरान रह गए।
सांपों को नहलाते नजर आई महिला
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला चारों तरफ रेंग रहे सांपों के बीच खड़ी है। महिला उन सांपों को बड़े ही प्यार से अपने हाथों से पकड़ा है और उन्हें एक-एक कर नहला रही है। सांप भी बिना किसी विरोध के महिला के हाथों नहाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इन सांपों की संख्या कोई एक-दो नहीं बल्कि बहुत सारी हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @aas_sthaa नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1200 लोगों ने लाइक किया है।
यूजर्स ने आंटी की हिम्मत की तारीफ की
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट किया और आंटी तो एक सुपरहीरो बताया और उनकी हिम्मत की तारीफ करते नहीं थके। वहीं, कुछ लोगों ने इसे जोखिम भरा बताया और कहा कि ऐसे काम में जान जोखिम में भी पड़ सकता है। ऐसे काम बिना प्रशिक्षण के नहीं करना चाहिए। जबकि कई लोगों ने आंटी को "सांपों की रानी" तक का खिताब दे डाला। एक यूजर ने तो आंटी को इन सांपों की मां बताया। दूसरे ने कहा कि ये नगेरी जनजाति की महिला है, और सांप ही इनके परिवार के हिस्से होते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
Video: शादी पर दुल्हन ने अपनी बहन से जो कहा, वह सुन खड़े हो गए लोगों के कान
सावधानी हटी, भूसा घटी! भरे हुए ट्रक से गिरा चारा तो लूटने दौड़े लोग, Video हुआ वायरल