1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पसंदीदा लड़की के सामने लड़कों का कुछ ऐसे ही दिमाग काम करना कर देता है बंद, इस वायरल Video ने कर दिया सिद्ध

पसंदीदा लड़की के सामने लड़कों का कुछ ऐसे ही दिमाग काम करना कर देता है बंद, इस वायरल Video ने कर दिया सिद्ध

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया गया है कि जब पुरुष प्रेम में होता है तो उसे अपनी पसंदीदा स्त्री के सामने सही-गलत कुछ भी नजर नहीं आता।

गणित का सवाल हल करते बच्चों का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
Image Source : X/@INDIAN_COMMENTHUB गणित का सवाल हल करते बच्चों का वीडियो हुआ वायरल

कहते हैं मर्द जब प्यार में होता है तो उसे उस स्त्री के सामने कुछ नहीं नजर आता, जिसे वह पसंद करता है। अपनी पसंदीदा औरत के सामने उसका भी दिमाग काम करना बंद कर देता है। वरना जो लड़के बाइक को हिलाकर पेट्रोल का पता लगा लेते हैं कि आखिर बाइक में कितना पेट्रोल है और वह कितनी दूर जाएगी, ऐसे लड़कों के भी दिमाग अपनी पसंदीदा औरत के सामने नहीं चलते। वैसे तो लड़के होते बहुत होशियार हैं, लेकिन प्यार के आगे उनका कोई वश नहीं चलता। इसी बात को फुल प्रूफ के साथ यह वायरल वीडियो दिखा रहा है।

बच्चों को गणित के सवाल ने फंसाया

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी क्लास में ब्लैकबोर्ड के सामने गणित के एक सवाल में फंसा हुआ है। वहीं, बगल में उसकी पसंदीदा लड़की भी खड़ी होकर सवाल हल कर रही है। जबकि दूसरी तरफ उसका तेज-तर्रार दोस्त भी सवाल हल करते नजर आ रहा है। तीनों को गुणांक का सवाल दिया गया है, जिसमें लड़के से पूछा गया है कि 6X4 कितना होता है। इस सवाल का जवाब उस लड़के को नहीं पता था, इसलिए वह बगल में खड़ी लड़की से पूछता है। लड़की उसे गलत उत्तर बताते हुए 21 लिख देती है। लड़के का दोस्त जब यह देखता है तो वह तुरंत अपने दोस्त के उत्तर को सुधार कर जवाब में 24 लिख देता है। लेकिन प्यार में अंधा वह लड़का अपनी पसंदीदा लड़की को सही ठहराने के लिए दोस्त के जवाब को काटकर फिर से वह गलत जवाब 21 लिख देता है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @indian_commenthub नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जब पुरुष प्रेम में होता है।" दूसरे ने लिखा, "अभी दोस्त अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन जब कटेगा तब वही दोस्त काम आएगा।" तीसरे ने मजाक करते हुए लिखा, "लड़कियां हमेशा सही होती हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'हमला अचानक हुआ था', लड़कों के साथ डांस कर रही थी लड़की, देखते ही आग बबूला हो उठी मां, पकड़कर खूब धोया

हाथी के बाड़े में गिरा बच्चा, गजराज ने खुद उठाकर परिवार को सौंपा, वायरल वीडियो ने जीता दिल