1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किस्मत से बलवान निकला ये जेब्रा, शिकार के चक्कर में घात लगाए बैठा रहा मगरमच्छ लेकिन मौत के मुंह से यूं बच निकला

किस्मत से बलवान निकला ये जेब्रा, शिकार के चक्कर में घात लगाए बैठा रहा मगरमच्छ लेकिन मौत के मुंह से यूं बच निकला

सोशल मीडिया पर हाल में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो जंगल के नियमों और एक जेब्रा के अदम्य साहस की कहानी बयां करता दिख रहा है।

मगरमच्छ से बच निकला जेब्रा- India TV Hindi
Image Source : X/@AMAZLNGNATURE मगरमच्छ से बच निकला जेब्रा

जंगल में शिकारी और शिकार का खेल अनादि काल से चला आ रहा है। मगरमच्छ को पानी का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है, जिसके जबड़े में फंसने के बाद शिकार को मुक्ति उसके मौत के बाद ही मिलती है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने साबित कर दिया कि अगर हिम्मत और किस्मत साथ हो तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। इस हैरान कर देने वाले वीडियो में देखा जा रहा है कि एक जेब्रा तालाब से मौत के मुंह से बचकर निकल जाता है। पानी में मौत के मुंह से बचकर निकलने का मतलब मगरमच्छ के मुंह से बचकर निकलना है। ऐसे में जेब्रा की किस्मत को बलवान माना जाएगा। जो मगरमच्छ के जबड़े में आने से पहले बचकर पानी से निकल गया। रोमांच से भरा यह वीडियो न दिखाता है कि मुश्किल परिस्थितियों में किस्मत अगर साथ दे दे तो जीवन बदल सकता है।

किस्मत का धनी था जेब्रा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही जेब्रा नदी से बाहर आता है, वैसे ही उसके पीछे मुंह खोले एक मगरमच्छ उस पर हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन जेब्रा किस्मत का धनी था जो मौत के मुंह में जाने से पहले मगरमच्छ से जान बचाकर वहां से निकल लिया। इस रोमांचक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 18 लाख से अधिक लोगों ने देखा और 26 हजार लोगों ने लाइक किया है।

यूजर्स ने जेब्रा की किस्मत की जमकर तारीफ की

वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जेब्रा की इस जबरदस्त किस्मत की भी तारीफ की है। वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "जेब्रा तो किस्मत से पहलवान निकला।" दूसरे ने लिखा, "इस जेब्रा ने तो सीधे मौत को मात दे दी।" 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बच्चों ने कार से मचाया तांडव, गली में खड़ी बाइकों को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ हादसे का Video

'बाबा का ढाबा' तो याद है न? ढाबे पर पहुंचे शख्स ने कहा- हाफ प्लेट लगाओ, दद्दु ने जो किया वह देख घूमा लोगों का दिमाग