A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बवंडर में पतंग की तरह उड़ गया शादी का मंडप और टेंट, जान बचाकर भागे लोग

Video: बवंडर में पतंग की तरह उड़ गया शादी का मंडप और टेंट, जान बचाकर भागे लोग

एक परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था तभी अचानक से तेज आंधी आई और बवंडर उठ गया। बवंडर में शादी का टेंट ऐसे उड़ा कि जैसे आसमान में कोई पतंग हो।

हवा में पतंग की तरह उड़ा टेंट।- India TV Hindi
Image Source : TWITTER हवा में पतंग की तरह उड़ा टेंट।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक खेत में लगा टेंट उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो को देख ये जरूर कहा जा सकता है कि आपने आज तक ऐसा बवंडर कभी नहीं देखा होगा। जानकारी के मुताबिक, एक परिवार में शादी समारोह चल रहा था। शादी में मेहमानों के लिए टेंट और मंडप सजाए गए थे। लेकिन तभी ऐसा बवंडर आया कि लगे हुए टेंट और मंडप हवा में तिनके की तरह उड़ गए। बवंडर देख लोगों में चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।

पतंग की तरह आसमान में उड़ गया टेंट

घटना मध्य प्रदेश के खरगोने जिले के कुसुंबिया गांव की बताई जा रही हैं। यहां पर शादी समारोह के दौरान तेज आंधी आई और अपने साथ बवंडर लेकर आई। शादी में लगे टेंट और मंडप इस बवंडर में पतंग की तरह हवा में उड़ने लगे। टेंट को कुछ लोगों ने पकड़कर बचाने का भी प्रयास किया लेकिन बवंडर इतना भयानक था कि लोग घबराकर वहां से भाग गए। इस घटना का वीडियो वहां पर मौजूद किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। फिलहाल यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह शादी गांव के टेर सिंह की बेटी ज्योती की थी। इसी मौके पर खेत में टेंट लगाया गया था। शादी कार्यक्रम के बाद मेहमानों को खिलाने के लिए तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बवंडर आ गया। हांलाकि इस घटना में कोई भी जनहानी नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:

Chat GPT को बना दिया Chai GPT, होर्डिंग देख लोग बोले- आइडिया के साथ फुलफॉर्म भी मस्त है

ब्रूस ली जीम में ऐसे करते थे वर्कआउट, साल 1965 का ट्रेनिंग प्लान हुआ वायरल