1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की को लेकर भिड़ गए दो युवक, फिल्मी स्टाइल में एक-दूसरे की थार में मारी टक्कर; VIDEO वायरल

लड़की को लेकर भिड़ गए दो युवक, फिल्मी स्टाइल में एक-दूसरे की थार में मारी टक्कर; VIDEO वायरल

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक लड़की को लेकर हुए विवाद में दो युवक भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे की थार में कई बार टक्कर मारी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक-दूसरे की थार में कई बार मारी टक्कर।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT एक-दूसरे की थार में कई बार मारी टक्कर।

विजयवाड़ा: फिल्मों में तो आपने कार की टक्कर देखी होगी, लेकिन विजयवाड़ा में फिल्मी स्टाइल में कार की टक्कर का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जिसके बाद से वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला शहर के पटामाता हाई टेंशन 100 फीट रोड का बताया जा रहा है। यहां एक युवती को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों अपनी अपनी थार जीप लेकर आपस में लड़ पड़े, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

युवती को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक रोहित और ओम के बीच किसी युवती को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों के बीच फिल्मी स्टाइल में कार की लड़ाई हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अचानक हुए इस झगड़े से स्थानीय लोग और वाहन चालक घबराकर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो दोनों युवकों में से एक फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना के समय कार में एक युवती भी मौजूद थी, जिसकी पहचान कर ली गई है। फरार युवक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जबकि ओम को हिरासत में ले लिया गया है।

फिल्मी स्टाइल में भिड़ाई कार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवक एक दूसरे की कार में टक्कर मार रहे हैं। ये घटना काफी देर तक चलती रही और दोनों ने एक दूसरे की कार में कई बार टक्कर मारी। घटना के दौरान आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं मौजूद लोगों ने इस लड़ाई का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वहीं अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल घटना के पीछे युवती को लेकर हुई लड़ाई को वजह बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें-

असाइनमेंट पर मेहनत करने वालों ये Video देख लो, लोग भी मजे ले रहे हैं