A
Hindi News वायरल न्‍यूज पूरे घर को ठंडा रखने के लिए शख्स ने छत पर लगा डाला कूलर, जुगाड़ का यह Video देख चकरा जाएगा दिमाग

पूरे घर को ठंडा रखने के लिए शख्स ने छत पर लगा डाला कूलर, जुगाड़ का यह Video देख चकरा जाएगा दिमाग

छत पर लगा कूलर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये कूलर पूरे घर को ठंडा कर सकता है। इसी मकसद से ये कूलर बनवाया गया। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस पर कमेंट कर अपना रिएक्शन दिया।

छत पर लगा कूलर- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA छत पर लगा कूलर

गर्मी का मौसम आते ही लोग सबसे पहले गर्मी से निजात पाने की तरकीब ढूंढने लगते हैं। घर में कूलर और AC लगाने जैसी तमाम व्यवस्थाएं की जाती हैं, जिन्हें लगाने के बाद कमरा ठंडा हो जाता है। लेकिन अगर पूरे घर को ठंडा रखना हो तो शायद इसके लिए ऐसा कोई कूलर या AC नहीं बना। ऐसे में एक शख्स ने अपने जुगाड़ की मदद से एक ऐसा कूलर तैयार कर डाला जिससे पूरा घर ठंडा हो जाए। इस कूलर को लगाने का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे घर की छत पर कूलर फिट करने से घर को ठंडा किया जा सकता है।

घर की छत पर लगाया कूलर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स घर की छत पर एक कूलर बना रहा है। इसके लिए पहले तो वह घर की छत के खुले हिस्से पर एक एग्जॉस्ट फैन फिट करता है। फिर उसके आसपास कूलर की तरह पानी रखने की व्यवस्था बनाते दिख रहा है। कूलर के पंखों के आसपास वह पत्थरों से एक छोटा सा कनाल बनाता है, जो कूलर के लिए पानी की टंकी का काम करता है। इसके साथ ही वह शख्स कूलर में एक पंप भी लगा देता है ताकि टंकी में रखा पानी नीचे घर में ठंडी फुहारे बरसा सके। शख्स कूलर का लुक पूरा करने के लिए कूलर के आस-पास चारों ओर कूलिंग पैड लगा देता है। इसके बाद वह कूलर के ऊपर एक शेड बनाकर उसे ढक देता है। अब कूलर पूरी तरह से तैयार हो जाता है।

वीडियो पर लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

इस जुगाड़ वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर तारिक अंसारी ने अपने अकाउंट @taarik_ansari से शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 66 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं। तारिक ने कैप्शन में लिखा है, "एसी नहीं, दिमाग लगाओ।" कई लोग इस वीडियो का मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ ने इसे टेक्नोलॉजिया कहा तो कुछ लोगों ने इस तरीके की खामियां भी निकाली हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने अलग-अलग तरह से रिएक्ट किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “देसी हवा बेस्ट हवा।” दूसरे ने लिखा, “गर्म हवा ऊपर की ओर उड़ कर बाहर निकलने की कोशिश करती है। यह कूलर उसे वापस अंदर फेंक देगा।” तीसरे ने लिखा, “इतनी मशक्कत में तो एक विंडो एसी आ जाती।” चौथे ने भी लिखा, “इससे तो एसी बढ़िया है, कूलर तो 50 डिग्री में अपनी औकात दिखा देता है।” पांचवें ने लिखा, “आवाज करने सेवाले कूलर से शांत एसी बेहतर है।” 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

बेशर्मी की सारी हदें पार! बॉयफ्रेंड से लिपटकर बाइक की टंकी पर बैठी लड़की, Video हुआ वायरल तो कटा 53500 का चालान

लाल परी बन ये आंटियां मचा रहीं धूम, गली में फुल स्वैग के साथ डांस कर रील बनाते आईं नजर