1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: वाटर कूलर से पानी पीने गया था शख्स, अंदर का नजारा देख फूल गए हाथ—पांव, तैरता मिला ये जीव

Viral Video: वाटर कूलर से पानी पीने गया था शख्स, अंदर का नजारा देख फूल गए हाथ—पांव, तैरता मिला ये जीव

Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो उस वक्त चर्चा में आ गया जब लोगों ने पेट्रोल पंप के वाटर कूलर की गंदगी को देखा। इस वीडियो में वाटर कूलर के पानी की गंदगी के बारे में दिखाया गया है।

viral video, petrol pump expose, petrol pump mismanagement , contaminated water problem, trending vi- India TV Hindi
Image Source : IG/@UP37WALA112 वाटर कूलर के आसपास मौजूद गंदगी।

Viral Video: ऐसा कई बार होता है जब घर से बाहर निकलने के बाद लोग प्यास की हालत में प्याऊ, वाटर एटीम या फिर वाटर कूलर के पास पहुंचते हैं। ऐसे में लोग अमुख जगह की स्वच्छता और पानी की क्वालिटी पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। मगर, क्या आपको पता है ये लापरवाही लोगों के लिए जान से खिलवाड़ के बराबर है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वाटर कूलर के आसपास व्याप्त गंदगी और उससे निकलते गंदे पानी को दिखाया गया है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर लोगों को आगाह कर रहा है कि, कहीं भी खड़े होकर पानी पीना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। 

वाटर कूलर के पानी में दिखी छिपकली 

 इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर up37wala112 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में पेट्रोल पंप के वाटर कूलर को दिखाया गया है   जिसके आसपास खूब गंदगी मौजूद है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने वाटर कूलर के पास जाते ही सबसे पहले उसके ऊपर का ढक्कन हटाया जिसके बाद उसने अंदर के पानी को दिखाया जो कि पूरी तरह से गंदा था और उसमें छिपकली तैर रही थी। इसके बाद शख्स ने आगाह किया कि, कभी भी बिना चेक किए पेट्रोल पंप के वाटर कूलर से पानी न पीएं। इसी बीच एक और शख्स पानी भरने के लिए बोतल लेकर आता है जो कि ये हकीकत देखकर दंग रह जाता है। 

इंस्टाग्राम यूजर्स ने दी प्रति​क्रिया 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1,61,963 लोगों ने लाइक किया है। इस पर एक यूजर ने लिखा कि, 'कंप्लेंट करो पेट्रोल पंप सील होगा गारंटी से।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'देख कर ही उल्टी हो रही है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'इसकी तो शिकायत होनी ही चाहिए।' इसी तरह कई यूजर्स ने जानकारी देने वाले शख्स का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-
Viral Video: स्कूल में बच्चों ने 'मार डाला' गाने पर किया ऐसा कातिलाना डांस, देखकर हंसते—हंसते पेट दुखने लगेगा
Video: इसे कहते हैं जैसे को तैसा! परेशान कर रहे युवकों को भैंसे ने कुछ ऐसे सिखाया सबक, धरी रह गई सारी हवाबाजी