1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारतीय पासपोर्ट में अशोक चिह्न के नीचे बॉक्स जैसा क्या बना होता है, कई लोग नहीं जानते; यूजर्स ने बताया

भारतीय पासपोर्ट में अशोक चिह्न के नीचे बॉक्स जैसा क्या बना होता है, कई लोग नहीं जानते; यूजर्स ने बताया

Passport Facts : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में भारतीय पासपोर्ट पर बने आयताकार निशान पर चर्चा हो रही है।

Passport Facts, Why box design mark on Passport, Interesting Facts, Passport Renewal, Passport Amazi- India TV Hindi
Image Source : X/@POOJAOFFICIAL5 भारतीय पासपोर्ट।

Passport Facts : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाल ही में भारत के कथित नए पासपोर्ट पर एक छोटी से निशान ने लोगों के बीच जिज्ञासा पैदा कर दी है। एक X यूजर ने अपने पासपोर्ट के निचले हिस्से में एक छोटा सा आयताकार चिह्न देखकर अपनी हैरानी व्यक्त की, क्योंकि यह चिह्न उसके पुराने पासपोर्ट में नहीं था। उन्होंने भारतीय पासपोर्ट की फोटो शेयर कर पूछा कि, भारतीय पासपोर्ट में अशोक चिह्न के नीचे बॉक्स जैसा क्या बना होता है ? इस सवाल ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान तुरंत आकर्षित किया, जिनमें से कई ने उनको जवाब देकर इसकी वजह के बारे में भी बताया। 

यूजर ने पूछा- 'ये आयताकार डिजाइन कैसी?'

इस पोस्ट को एक्स पर @poojaofficial5 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। यूजर ने स्वीकार किया कि उनके नए पासपोर्ट पर बने एक छोटे से प्रतीक ने उन्हें असमंजस में डाल दिया था। वे बोलीं कि, 'मैंने अभी-अभी अपना पासपोर्ट रिन्यू करवाया और नीचे की तरफ एक अजीब सा छोटा सा आयताकार निशान देखा।'  दरअसल, पिछले पासपोर्ट में यह निशान नहीं था, जिससे सभी का ध्यान उस निशान की ओर गया। वे बताती हैं कि, 'मजेदार बात यह है कि मेरे पुराने पासपोर्ट में यह कभी नहीं था। मैं कुछ देर तक इसे देखती रही, सोचती रही कि यह क्या है।' पूजा ने इसके उद्देश्य के बारे में अटकलें लगाते हुए पूछा कि क्या यह कोई नया सुरक्षा फीचर, किसी प्रकार का छिपा हुआ ट्रैकिंग कोड या पासपोर्ट सत्यापन और पहचान से संबंधित कुछ हो सकता है। हालांकि यह प्रतीक देखने में सरल लग रहा था, उन्होंने कहा कि यह 'ऐसी छोटी सी बात है जो तुरंत जिज्ञासा जगा देती है।' फिर उसने साथी यूजर्स से जवाब मांगते हुए पूछा, 'क्या आप जानते हैं कि पासपोर्ट के निचले हिस्से में बने इस आयताकार भाग का वास्तव में क्या उपयोग होता है?' 

पासपोर्ट में बने निशान के बारे में यूजर्स ने बताया

इस पोस्ट पर तुरंत ही उन यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगीं जो इस रहस्य को सुलझाने के लिए उत्सुक थे। एक यूजर ने बताया, 'आपके नए भारतीय पासपोर्ट के कवर पर बना वह बिंदु, या छोटा सुनहरा आयत, यह दर्शाता है कि यह एक एम्बेडेड आरएफआईडी चिप वाला ई-पासपोर्ट है। यह मानक अंतरराष्ट्रीय बायोमेट्रिक चिह्न है जो सामने के कवर के निचले भाग पर छपा होता है।' एक अन्य यूजर ने भी इसी बात को दोहराते हुए लिखा, 'आप सही कह रहे हैं। यह एक एम्बेडेड चिप है।'
कई लोगों ने दुनिया भर में बढ़ते ई-पासपोर्ट के उपयोग के बारे में भी बताया। एक यूजर ने कहा, 'यह ई-पासपोर्ट है। यह अंतरराष्ट्रीय मानक है। बहुत कम भारतीयों के पास यह है। अगले एक-दो वर्षों में पुराने पासपोर्ट बंद कर दिए जाएंगे।' कुछ अन्य लोगों ने इस फीचर के पीछे की तकनीक की ओर इशारा किया। 
एक यूजर ने लिखा, 'नए पासपोर्ट में एक अंतर्निहित चिप है, जिसके जरिए एक विशेष ऐप का उपयोग करके पासपोर्ट के सभी विवरणों को स्कैन और सत्यापित किया जा सकता है।'
कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि इसी तरह की तकनीक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से ही व्यापक रूप से उपयोग में है। एक व्यक्ति ने कहा, 'यह एक बायोमेट्रिक चिप है जो पासपोर्ट स्कैन करने में मदद करती है। लगभग हर देश के पासपोर्ट में इसी तरह की तकनीक का इस्तेमाल होता है।' 
जवाब मिलने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'यह आश्चर्यजनक है कि पासपोर्ट पर एक छोटा सा विवरण पर्दे के पीछे इतना महत्वपूर्ण कार्य कर सकता है।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा किले हैं, राजस्थान बताने की गलती न करें; जान लीजिए सही जवाब  
 

लखनऊ को 'नवाबों का शहर' क्यों कहा जाता है, क्या UP की राजधानी का पुराना नाम जानते हैं आप