Interesting Facts: अपने जीवन में हर किसी को तरह-तरह के शौक होते हैं। किसी को फिल्में देखना तो किसी को नए वाहनों का शौक होता है। वाहनों का शौक रखने वालों में कुछ बाइकर्स होते हैं और कुछ प्रोफेशनल ड्राइवर्स जिनकी अलग-अलग ब्रांड्स में रुचि होती है। बहरहाल, हम ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि आज हम कार के शौकीनों समेत बाकी लोगों को एक ऐसा राज़ बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर सभी लोग चौंक जाएंगे। ये तो आपको पता ही होगा कि, हर कार का एक्सटीरियर अलग-अलग होता है। मगर क्या आपने कभी कार की छत को गौर से देखा है ? दरअसल, कई कार ऐसी होती हैं जिनकी छत पर अनोखी तरह की लकीरें बनी होती हैं। क्या आप जानते हैं कि, कार की छत पर ऐसी लकीरें क्यों बनी होती हैं ? यदि आप जानते हैं तो आज हम आपको बताते हैं।
सोशल मीडिया पर मिला जवाब
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में बताया गया कि, कार की छत पर लकीरें डिजाइन के लिए नहीं होती बल्कि, इसके पीछे एक खास इंजीनियरिंग होती है। इन लकीरों को 'रूफ रिब्स' कहा जाता है। इनको बनाए जाने की कई वजहें हैं। पहली वजह है— कार की छत बड़ी और सपाट होती है, अगर इसे बिना लाइनों के बनाया जाए तो हल्की सी चोट या दबाव से ही इसमें डेंट पड़ सकता है। यही वजह है कि कंपनियां छत पर लाइनें डालकर इसे स्ट्रक्चरल स्ट्रेंथ देती हैं। इस तरह छत पतली शीट से भी मजबूत बन जाती है और ज्यादा वजन डालने की जरूरत नहीं पड़ती। दूसरी वजह ये है सुरक्षा, इसे यूं समझें - अगर किसी वजह से कार पलट जाए तो ये लाइनें छत को आसानी से दबने नहीं देतीं और अंदर बैठे लोगों को बचाने में मदद करती हैं। तीसरी वजह है शोर और वाइब्रेशन कम करना। चलती कार में छत पर हवा का दबाव और वाइब्रेशन पैदा होता है। लाइनें इस वाइब्रेशन को तोड़ देती हैं, जिससे अंदर यात्रियों को शांति और आराम महसूस होता है। चौथा पहलू है एयरोडायनामिक्स। हवा कार के ऊपर से स्मूथली पास हो सके और हवा का शोर कम हो, इसके लिए भी इनका डिजाइन अहम होता है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
पोस्ट को पढ़ने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी हैं। सभी ने अपने-अपने इन वजहों में और वजहें भी जोड़ दीं। एक ने बताया कि, 'कार की छत के टिन की मजबूती के लिए यह नाली दार डिजाइन डाला जाता है। प्लेन प्लेट दबाव पड़ ने पर सहजता से मुड़ जाती या झुक जाती है।' दूसरे ने लिखा कि, 'छत के पानी के लिए ताकि पानी खिड़की पर न पड़े।' तीसरे यूजर ने लिखा कि 'इससे तेज गर्मी में छत को फैलने में मदद मिलती है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'छत का दबाव कम करने और मजबूती बढ़ाने के लिए लाइने डाली जाती हैं।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
'ये तो बहुत टेस्टी है!' वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाली चाय पीकर बोले ब्रिटिश व्लॉगर, इतनी तारीफें गिना डालीं कि वायरल हो गया VIDEO
'आरती याद है ?' पत्नी के सवाल पर पति ने दिया ऐसा जवाब कि तुरंत मिला बेल्ट ट्रीटमेंट, वायरल हो रहा मजेदार VIDEO