1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शराब के लिए कुछ भी करेगा! चारों तरफ पानी ही पानी और हाथ में दारू की बोतल, गांववालों ने ढूंढ लिया आपदा में अवसर

शराब के लिए कुछ भी करेगा! चारों तरफ पानी ही पानी और हाथ में दारू की बोतल, गांववालों ने ढूंढ लिया आपदा में अवसर

शिवपुरी के कोलारस तहसील के ग्राम पचावली में शराब पीने के शौकीन जान जोखिम में डालकर कलारी से शराब खरीद कर ला रहे हैं। पुलिया पर कमर-कमर तक पानी है, लोग जान की परवाह किए बिना पुलिया के ऊपर से निकल रहे पानी में निकलकर शराब की बोतलें थैलियों में लेकर आ रहे हैं।

शराब लेने के लिए पुलिया पार कर जाते हैं लोग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT शराब लेने के लिए पुलिया पार कर जाते हैं लोग

शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील के ग्राम पचावली में शराब के शौकीनों की लत ने उन्हें जान जोखिम में डालने को मजबूर कर दिया है। बारिश के मौसम में जब नदियां और नाले उफान पर हैं, तब भी लोग कमर तक पानी में उतरकर, खतरनाक पुलिया पार करके शराब की दुकान तक पहुंच रहे हैं। यह नजारा देख लोग हैरान हैं और बोल रहे हैं कि लोग शराब के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि पचावली गांव में स्थिति ऐसी है कि स्थानीय शराब की दुकान (कलारी) तक पहुंचने के लिए लोगों को कमर तक भरे पानी को पार करना पड़ता है, जहां बारिश के कारण पानी का तेज बहाव रहता है। इसके बावजूद लोग थैलियों में शराब की बोतलें लेकर जान जोखिम में डाल इसे पार कर रहे हैं। यह दृश्य न केवल खतरनाक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि शराब की लत के आगे लोग कितने मजबूर हैं।

मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है, जैसा कि मौसम विभाग ने शिवपुरी सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद, शराब के शौकीन अपनी जान को दांव पर लगाकर इस खतरनाक रास्ते को चुन रहे हैं। यह स्थिति न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि प्रशासन के लिए भी एक चुनौती बन रही है। प्रशासन को चाहिए कि वह इस क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए, पुलिया पर सुरक्षा के इंतजाम करे और शराब की बिक्री को लेकर सख्त नियम लागू करे।

इस मामले में स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम उठाए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। न तो लोगों के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, और न ही शराब की बिक्री को नियंत्रित करने के लिए कोई विशेष उपाय दिखाई दे रहे हैं। यह न केवल शराब की लत का मसला है, बल्कि एक ऐसी सामाजिक समस्या है जो लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रही है।

(शिवपुरी से के.के दुबे की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

बागपत युद्ध के बाद अब पेश है मथुरा का 'लस्सी युद्ध', ग्राहक को लेकर लड़ गए दुकानदार, Video वायरल

लोग कहां से ले आते हैं ऐसा दिमाग, नकल के लिए किया ऐसा जुगाड़ कि आप भी हैरान हो जाएंगे