टावर पर चढ़कर जेल में बंद ब्वॉयफ्रेंड की रिहाई मांगने लगी लड़की, Viral Video देख यूजर्स बोले- 'आशिकी जो न कराए'
Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की को टावर पर चढ़कर प्रेमी की रिहाई मांगते हुए देखा जा सकता है।
Viral Video : बिहार के गोपालगंज जिले में एक प्रेम कहानी ने बॉलीवुड फिल्म 'शोले' जैसा नजारा पेश कर दिया। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट ये था कि यहां पर प्रेमी नहीं बल्कि टावर पर चढ़ने का काम प्रेमिका ने किया। दरअसल, यहां एक युवती ने अपने प्रेमी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर धमकी भरा प्रदर्शन किया। दावा है कि, यह घटना शुक्रवार को भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में हुई, जहां प्रेमिका की जिद ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lndiawire नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में महिला को टावर पर चढ़कर प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को वहां पर पेश किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'बिहार के गोपालगंज जिले के बनकाटा गांव में एक युवती अपने प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गई और उसे वापस लाने तक नीचे आने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस गिरफ्तार प्रेमी को मौके पर ले आई, जबकि नीचे बड़ी संख्या में लोग इस नाटकीय दृश्य को देख रहे थे। अधिकारियों ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारने और मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए समझाने-बुझाने पर ध्यान केंद्रित किया। सच्चा प्यार या खतरनाक विरोध प्रदर्शन? इस चौंकाने वाले क्षण ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया, क्योंकि भावनाएं एक जोखिम भरे सार्वजनिक नाटक में बदल गईं।'
वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नामक हैंडल से भी शेयर किया गया है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि, 'आशिकी जो न कराए।' दूसरे ने लिखा कि, 'बधाई हो यार, तुमने वो प्यार हासिल कर लिया है जिसे पाने का लोग सपना देखते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'बिहारी लोग जब प्यार/वफादारी की बात आती है।' चौथे ने लिखा कि, 'प्यार और युद्ध में सब जायज़ है, असली लड़ाई शुरू हो गई।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'बढ़िया यार, अब दोनों सलाखों के पीछे खुशी से रहेंगे।' छठे यूजर ने लिखा कि, 'अब दोनों साथ में जेल जाएंगे।' एक और यूजर ने इसे 'जेल एक प्रेमकथा' बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
सूअर के मीट में चुस्ता होता है या नहीं, मटन से कितना अलग है पोर्क; सुनकर दिमाग हिल जाएगा
मालगाड़ी के डिब्बे पर पहिये जैसा क्या लगा होता है, आखिर इसका काम क्या है; सुनकर चौंकेंगे जरूर
