सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है और उसकी सांसें थम रही हैं। इस खौफनाक वीडियो में एक युवक अपने घर की छत पर बंदरों को भगाने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन एक छोटी सी लापरवाही उसे मौत के मुंह तक ले जाती है। फिर भी, उसकी जान बच गई।
11000 वोल्ट की चपेट में आया युवक
वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक अपनी छत पर खड़ा है और उसके हाथ में एक डंडा है। वह पास में घूम रहे बंदरों को भगाने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही वह डंडे को ऊपर उठाता है, वह गलती से पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा जाता है। टकराते ही एक तेज आवाज होती है और युवक करंट की चपेट में आकर छटपटाते हुए छत पर गिर पड़ता है। गनीमत यह रही कि इतने भयंकर बिजली के झटके के बावजूद युवक की जान बच गई। घटना के तुरंत बाद घरवाले और पड़ोसी छत पर पहुंचे और उसे नीचे ले आए।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे ईश्वर की कृपा बता रहे हैं, तो कुछ इसे लापरवाही का परिणाम मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह चमत्कार ही है कि इतने बड़े हादसे के बाद भी वह जिंदा है। भगवान का शुक्र है!” वहीं, एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “हाईटेंशन लाइनों के पास इस तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती है।” कई लोग इस वीडियो को देखकर दूसरों को सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
एक बाइक पर सवार पूरा परिवार, पीछे बैठीं दो बीवियां, उसके पीछे बंधी गाड़ी पर दिखी आधे दर्जन बच्चों की टोली
भाग-भाग, डी के बोस, डी के बोस, डी के बोस..., बीच रास्ते जंगल में गैंडे ने दौड़ाया तो शख्स ने बैक गियर में भगाई जीप