1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. दुर्गा पूजा में पड़ेगा खलल, बंगाल में फिर आफत लाएगी बारिश, इन जिलों में 7 दिन तक बरसेंगे मेघ

दुर्गा पूजा में पड़ेगा खलल, बंगाल में फिर आफत लाएगी बारिश, इन जिलों में 7 दिन तक बरसेंगे मेघ

सितंबर का अंत नजदीक आ रहा है और दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे देश के विभिन्न हिस्सों से वापसी कर रहा है। लेकिन पश्चिम बंगाल में अभी अगले 7 दिन तक और आफत की बारिश होने वाली है।

durga puja festival- India TV Hindi
Image Source : PTI दुर्गा पूजा उत्सव के लिए नाव पर देवी दुर्गा की मूर्ति को पंडाल में ले जाते हुए लोग।

कोलकाता: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 7 दिन पश्चिम बंगाल के दक्षिणी क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर गुरुवार को बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही 28 सितंबर से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान बारिश की आशंका बढ़ गई है।

27 सितंबर को इन जिलों में होगी भारी बारिश

आईएमडी ने कहा कि 27 सितंबर को दक्षिण 24 परगना और झाड़ग्राम जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और शनिवार को यह दक्षिण ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर सकता है। चार दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव 28 सितंबर से शुरू होगा। आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे रविवार तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के निकट समुद्र में न जाएं क्योंकि मौसम के कारण समुद्र की स्थिति बहुत खराब हो सकती है।

बिहार में अभी मानसून का चलेगा तांडव

वहीं, आपको बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 अक्टूबर तक बिहार में भी बारिश का अनुमान जताया है, जिसके बाद मौसम की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है। पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, सुपौल, अररिया और किशनगंज सहित कई अन्य जिलों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

कोलकाता में बाढ़ के लिए ममता बनर्जी ने UP-बिहार पर फोड़ा ठीकरा, दिया अजीबोगरीब बयान

दिल्ली में कब कराई जाएगी आर्टिफीशियल बारिश? सरकार को मिली मंजूरी; जानें कितना आएगा खर्च