A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ममता ने फिर दी धमकी, महिलाओं से कहा- 'काउंटिंग के दिन गड़बड़ हुई तो जो कुछ भी घर में है, उसे लेकर बाहर आए'

ममता ने फिर दी धमकी, महिलाओं से कहा- 'काउंटिंग के दिन गड़बड़ हुई तो जो कुछ भी घर में है, उसे लेकर बाहर आए'

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी ने इस बार खुलेआम धमकी दे डाली। उन्‍होंने महिलाओं से कहा कि अगर कोई वोटिंग के दिन या काउंटिंग के दिन कुछ भी फोर्स अप्लाई करने की कोशिश करता है, तो घर में जो कुछ भी है, उसे लेकर बाहर आए।

mamata banerjee- India TV Hindi
Image Source : PTI ममता बनर्जी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं से कहा कि अगर कोई वोटिंग के दिन या काउंटिंग के दिन कुछ भी फोर्स अप्लाई करने की कोशिश करता है, तो घर में जो कुछ भी है, उसे लेकर बाहर आए। पश्चिम बर्धमान के पांडबेश्वर में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले जो थे, उनके समय पर गैस का कीमत था 400 रुपये। अभी सिंगल की कीमत है 1100 रुपये और डबल का कीमत है 2100 रुपये। पेट्रोल की कीमत को बढ़ाया गया है और अलर्ट भी किया है। उनका अलर्ट का मतलब मुझे अच्छे तरीके से समझ में आता है। लॉकडाउन के लिए सोच रहे हैं। अगर करना चाहते हैं तो करेंगे। लॉकडाउन करके जनता को घर पर बिठा के रखेंगे। जनता को घर में बंद कर देंगे, वोटबंदी करेंगे। जनता का नाम काट देंगे। जान के रखिए कोरोना के टाइम पर भी लॉकडाउन था। 

वोटिंग और काउंटिंग वाले दिन को लेकर किया आगाह

ममता ने जनता से कहा, अगर 2021 में हम संघर्ष कर सकते हैं तो किसी भी परिस्थिति में हम संघर्ष करने के लिए तैयार है। यह याद रखिए यह पश्चिम बंगाल है यह आपका भी राज्य है। चुनाव में वोट जनता देंगे, अगर आपने कुछ भी गड़बड़ की तो इसकी जिम्मेदारी में मेरी मां और बहनों को देकर जाती हूं। चुनाव के दिन, मतगणना के दिन अगर कोई भी फोर्स अप्लाई करता है तो आप एकजुट हो जाए, जिनके घर पर जो कुछ है उसे लेकर बाहर आए।  

TMC-बीजेपी के मुकाबले को महाभारत जैसा युद्ध बताया

ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव में TMC और भाजपा के बीच मुकाबले को महाभारत जैसा युद्ध बताया। टीएमसी प्रमुख ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग ने SIR के दौरान विपक्ष के गढ़ों में मतदाताओं को निशाना बनाया। उन्होंने सभी पूरक मतदाता सूचियों को तुरंत प्रकाशित करने की मांग की और जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता देने का वादा किया। ममता ने कहा, "यह लड़ाई पांडवों और कौरवों के बीच के युद्ध जैसी है। भाजपा कौरवों की तरफ है और टीएमसी पांडवों की तरफ है।"

पार्टी उम्मीदवार नरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि "तार्किक विसंगतियों" के नाम पर मतदाता सूची में लोगों के नाम जोड़े या हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, बाकी सूचियां को तुरंत प्रकाशित किया जाए।

यह भी पढ़ें-

ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ अमित शाह जारी करेंगे चार्जशीट, जानें उसमें क्या-क्या होगा खास

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने इन पदों से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह