1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. BJP Charge Sheet TMC: ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ अमित शाह जारी करेंगे चार्जशीट, जानें उसमें क्या-क्या होगा खास

BJP Charge Sheet TMC: ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ अमित शाह जारी करेंगे चार्जशीट, जानें उसमें क्या-क्या होगा खास

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 26, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 10:52 am IST

Amit Shah West Bengal Visit: BJP के चुनाव प्रचार को तेज करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाने वाले हैं। वह एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में TMC सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे।

Amit Shah West Bengal visit- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल BJP, ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाएगी। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

White Paper TMC government: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर किए जा रहे BJP के चुनावी कैंपेन के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 28 मार्च को राज्य का दौरा करेंगे। अपनी इस विजिट के दौरान, अमित शाह एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और उसमें ममता बनर्जी की पार्टी TMC के खिलाफ औपचारिक तौर पर चार्जशीट जारी करेंगे, जिसमें सत्तारूढ़ दल के खिलाफ BJP के आरोपों का ब्यौरा होगा।

TMC सरकार के भ्रष्टाचार पर होगा फोकस

पश्चिम बंगाल BJP के सूत्र के मुताबिक, इस चार्जशीट में पिछले कई वर्षों में TMC सरकार के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार, शासन की नाकामयाबी और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं का विस्तार से विवरण हो सकता है। BJP के सीनियर नेताओं ने संकेत दिया है कि इस दस्तावेज में भर्ती में हुई अनियमितताओं और फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट पर फोकस होगा।

ममता सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र भी लाएगी BJP

चार्जशीट के अलावा, BJP, तृणमूल कांग्रेस की सरकार में हुए 15 साल के 'कुशासन और भ्रष्टाचार' को सामने लाने वाला एक श्वेत पत्र भी रिलीज करने वाली है। इस श्वेत पत्र में राज्य में शासन संबंधी कमियों से जुड़े पार्टी के दावों के सपोर्ट के लिए तमाम आंकड़े और केस स्टडी भी पेश किए जाने की संभावना है।

'माफिया शासन' से मुक्ति दिलाने का संकल्प

BJP से यह भी उम्मीद है कि वह पश्चिम बंगाल में कथित 'माफिया शासन' जैसे मुद्दों पर अपने सियासी संदेश को और ज्यादा प्रभावी बनाने पर काम कर सकती है। BJP नेता कह चुके हैं कि वे सरकार में आने पर वे कोयला, रेत और पत्थर के खनन और इस बिजनेस में शामिल अवैध नेटवर्क के खात्मे के लिए सख्त एक्शन करेंगे। संसाधन प्रबंधन में और ज्यादा पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। जान लें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होगा। यहां 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, 4 मई को नतीजे आएंगे।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट से 76 लाख नाम हटे, 28 लाख मामलों की जांच अभी बाकी; हाईकोर्ट पहुंची चुनाव आयोग की टीम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।