1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ऑस्ट्रेलिया में पुलिस पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 अधिकारियों की मौत; एक घायल

ऑस्ट्रेलिया में पुलिस पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 अधिकारियों की मौत; एक घायल

ऑस्ट्रेलिया पुलिस पर गोलीबारी हुई है। हमले में 2 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है। विक्टोरिया राज्य के एक ग्रामीण इलाके में पुलिस पर यह हमला हुआ है।

Australia Firing On Police- India TV Hindi
Image Source : AP Australia Firing On Police

Australia  Police Firing: ऑस्ट्रेलिया के एक ग्रामीण इलाके में मंगलवार को एक संपत्ति का निरीक्षण करने गई पुलिस टीम को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई है। गोलीबारी में 2 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हमलावर फरार है। गोलीबारी की घटना दोपहर के समय हुई जब पुलिस पोरेपुंका में एक संपत्ति का निरीक्षण करने गई थी। 

फरार है बंदूकधारी

पोरेपुंका, मेलबर्न से 320 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित विक्टोरिया राज्य में स्थित है जिसकी आबादी 1,000 से थोड़ी ही ज्यादा है। दोपहर बाद अधिकारियों ने पहली बार मौत की पुष्टि की, जबकि बंदूकधारी फरार था। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बयानों में ना तो कोई विवरण दिया गया है और ना ही यह बताया गया है कि गोलीबारी के समय 10 अधिकारी क्यों मौजूद थे।

'घरों में ही रहें लोग'

गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपने अपने घरों के अंदर रहने की अपील की है और लोगों से उस इलाके में नहीं जाने को कहा है। आसपास के सार्वजनिक भवनों और नजदीकी हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। ‘पुलिस फेडरेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ के अध्यक्ष केविन मॉर्टन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘2 विक्टोरियन पुलिस अधिकारियों की निर्मम हत्या और एक अन्य के गंभीर रूप से घायल होने से पूरे देश के पुलिस संघ के सदस्य स्तब्ध और दुखी हैं।’’

घायल शख्स को पहुंचाया गया अस्पताल 

विक्टोरिया की एंबुलेंस सेवा ने पुष्टि की कि उसने गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को विमान से अस्पताल पहुंचाया जिसकी हालत स्थिर है। पोरेपुंका में स्थित ऑस्ट्रेलियाई समाचार आउटलेट ने कहा कि गोलीबारी के कई घंटों बाद भी व्यापक तलाश अभियान जारी है। (एपी)

यह भी पढ़ें: 

Israel Hamas War: गाजा में पत्रकारों समेत 20 लोगों की मौत, देखे उस समय का VIDEO जब अस्पताल पर गिरा था बम

ट्रंप ने पत्रकारों के सामने अपने ही स्टाफ को लगाई डांट, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप; देखें VIDEO

Latest World News